मेरठ

मोहर्रम की पहली तारीख को हुसैनी सोगवारों के साथ मारपीट से सांप्रदायिक तनाव, फोर्स तैनात

दूसरे समुदाय की बस्ती में है इमामबाड़ा, पुलिस पिकेट तैनात

2 min read
Sep 13, 2018
मोहर्रम की पहली तारीख को हुसैनी सोगवारों के साथ मारपीट से सांप्रदायिक तनाव, फोर्स तैनात

मेरठ। मोहर्रम को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े निर्देश दिए हुए हैं। वहीं मेरठ के सरधना कस्बे में मोहर्रम की पहली तारीख को सांप्रदायिक तनाव फैल गया, लेकिन स्थिति बिगड़ने से पहले ही मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने उस पर काबू कर लिया। मोहर्रम की पहली तारीख को इमामबाड़ा में हुसैनी सोगवारों के साथ दूसरे समुदाय के कुछ दबंगों ने गाली-गलौच कर दी। मामले की जानकारी मिलने पर इमामबाड़े के पास पुलिस पिकेट तैनात कर दी गर्इ है। सीओ के अनुसार कस्बे का माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

ये भी पढ़ें

तंग गलियों से निकले एशिया के सबसे बड़े दुलदुल, देखने के लिए सैकड़ों लोग जमा हुए

विरोध करने पर मारपीट की

मामला सरधना के मोहल्ला किशोरकान स्थित इमामबाड़े का है। पहली मोहर्रम को लेकर मोहल्ला आजाद नगर से हुसैनी सोगवार आमिर, महफूज व अजहर साफ सफाई करने के लिए गए थे। वे जैसे ही इमामबाड़े पर पहुंचे, उसी समय मोहल्ले के ही कुछ युवक वहां आ गए और गाली-गलौच शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट पर उतारू हो गए। सोगवार किसी तरह वहां से जान बचाकर निकले। जिसके बाद विशेष संप्रदाय के लोगों में आक्रोश फैल गया। बता दें कि इमामबाड़ा ऐसे इलाके में है, जहां दूर तक कोई भी मुस्लिम परिवार नहीं रहता, लेकिन कई दशकों से यहां मोहर्रम पर नोहाखानी होती आ रही है। प्रतिवर्ष मोहर्रम की पहली से दस तारीख तक यहां नोहा खानी होती है और मुस्लिम लोगों का आना जाना रहता है। मामले की जानकारी मिलने पर प्रभारी निरीक्षक प्रशांत कपिल ने सुरक्षा की दृष्टि से इमामबाड़े के पास पुलिस तैनात कर दी है। सीओ सरधना संतोष कुमार ने कहा कि नगर व क्षेत्र का माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जायेगा।

पहुंचने लगी थी भीड़

मुस्लिम युवकों को मारपीट कर भगाने की घटना से कस्बे में तनाव फैल गया और लोग घटनास्थल की ओर पहुंचना शुरू हो गए। लेकिन पुलिस ने पहले पहुंचकर स्थिति को संभाल लिया और लोगों का वहां से समझा-बुझाकर वापस लौटा दिया।

ये भी पढ़ें

पूर्व सांसद और पूर्व मंत्री की मीट फैक्ट्रियों में जांच के लिए पहुंचीं पांच विभागों की टीम
Published on:
13 Sept 2018 10:20 am
Also Read
View All