मेरठ

कांग्रेस ने मिशन 2019 के लिए की है जबरदस्त तैयारी, जानिए 25 जून से क्या-क्या करने जा रही पार्टी

अगले लोक सभा चुनाव के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताआें को मिले निर्देश  
2 min read
• •
Updated: 10 Jun 2018, 6:16 PM IST
meerut
कांग्रेस ने मिशन 2019 के लिए की है जबरदस्त तैयारी, जानिए 25 जून से क्या-क्या करने जा रही पार्टी

मेरठ। प्रदेश और देश में भले ही कांग्रेस की स्थिति खराब हो, लेकिन अब कांग्रेस 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। पार्टी ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए हैं कि वे इसकी तैयारी में जुट जाएं। कैराना में गठबंधन की जीत से कांग्रेस में भी उत्साह है। वह भी वेस्ट यूपी में अपने राजनैतिक हित साधने में जुट गई है। पार्टी की ओर से आए निर्देशों में कार्यकर्ताओं को किसान और नौजवान पर फोकस करने के लिए कहा गया है। बुढ़ाना गेट स्थित पार्टी कार्यालय पर कुछ दिन पूर्व हुई कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में राष्ट्रीय सचिव और यूपी के सह प्रभारी नसीब सिंह ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी।

पोल खोल मुहिम चलाएगी कांग्रेस

बैठक में तय किया गया कि कार्यकर्ता और पदाधिकारी जनपद के सभी ब्लाकों में भाजपा सरकार की पोल खोल मुहिम चलाएंगे। मेरठ के सभी 12 ब्लाकों में यह सम्मेलन 25 जून को आयोजित किए जाएंगे। कैराना में मिली जीत के बाद कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व का मानना है कि अब भाजपा सरकार के खिलाफ जनता में माहौल बनने लगा है। इस माहौल में भाजपा विरोध मुहिम को और तेज करने से सरकार के खिलाफ माहौल बनेगा। कांग्रेस के थिंकटैंक का मानना है कि पार्टी का संगठन अगर मजबूत होगा और पार्टी लगातार सक्रिय रहकर जनाधार दिखाने में कामयाब रहती है, तो 2019 के लिए विपक्ष से संभावित गठबंधन में उसे सम्मानजनक स्थान मिल सकता है।

भाजपा के खिलाफ माहौल को भुनाएगी कांग्रेस

उपचुनाव में भाजपा सरकार की करारी हार के बाद कांग्रेस का मानना है कि अब देश और प्रदेश में भाजपा के खिलाफ माहौल खड़ा होने लगा है। भाजपा सरकार से जनता परेशान होने लगी है और इसका लाभ कांग्रेस को मिल सकता है। इसलिए ब्लॉक स्तर पर कार्यकर्ताओं के सम्मेलन आयोजित किए जाएं। यह सम्मेलन प्रदेश के सभी जिलों में 25 जून को आयोजित किए जाएंगे। जिसमें ग्रामीणों और किसानों को कांग्रेस से जोड़ने की मुहिम चलाई जाएगी। सम्मेलन में आए लोगों से पूछा जाएगा कि क्या वे लोग भाजपा सरकार से खुश हैं।

Published on:
Also Read
View All
‘मेरी बहन से बात करना बंद कर दे, वरना अंजाम बुरा होगा’ चेतावनी अनसुनी की तो मार डाला

‘किसी से भीख नहीं मांगेंगे, राजनीतिक चेतना जाग चुकी है’, ओवैसी बोले- चंद्रशेखर आजाद CM बने तो प्रदेश में होगा ‘रूल बाय लॉ’

‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान