मेरठ

आप सत्ता में होती तो श्रीलंका से भी भयानक हालात भारत के होते : जनरल वीके सिंह

Golden Jubilee Session of Indian Transport Labor Federation आम आदमी पार्टी यानी आप अगर केंद्र की सत्ता में होती तो आज जैसे हालात श्रीलंका के हैं उससे भी बदतर हालात भारत के होते। यह बाते आज केंद्रीय परिवहन राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने मेरठ में भारतीय परिवहन मजदूर महासंघ के 50 वें स्वर्ण जयंती अधिवेशन के मौके पर कही। उन्होंने कहा कि श्रीलंका के हालातों के लिए वहां की सरकार जिम्मेदार है।
2 min read
• •
May 07, 2022
आप सत्ता में होती तो श्रीलंका से भी भयानक हालात भारत के होते : जनरल वीके सिंह
आप सत्ता में होती तो श्रीलंका से भी भयानक हालात भारत के होते : जनरल वीके सिंह

Golden Jubilee Session of Indian Transport Labor Federation शताब्दी नगर स्थित आरएसएस के माधव कुंज में आज रविवार को भारतीय परिवहन मजदूर महासंघ का 50 वां स्वर्ण जयंती अधिवेशन आयोजित किया गया। जिसमें केंद्रीय परिवहन राज्यमंत्री जनरल डॉ0 वीके सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस दौरान उन्होंने परिवहन मजदूर महासंघों के हितों में चलाई जा रही केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज केंद्र और राज्य सरकार द्वारा कई ऐसी योजनाएं चलाई जा रही है। इन योजनाओं का लाभ भी परिवहन मजदूरों को मिल रहा है। पत्रकार वार्ता के दौरान केंद्रीय परिवहन राज्यमंत्री से जब श्रीलंका में उपजे हालातों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अगर आज केंद्र में आम आदमी पार्टी की सरकार होती तो देश के हालात श्रीलंका से भी भयावह होते।


अधिवेशन में राज्य के परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह ने परिवहन मजदूर महासंघ के उत्थान के लिए किए गए कार्यो के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार उनके उत्थान के लिए बेहतर काम कर रही है। परिवहन मजदूर महासंघ के अधिवेशन में केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल डॉ. वीके सिंह ने कहा कि मजदूर महासंघ देश के विकास के लिए काफी कुछ कर रहा है। ऐसे में केंद्र व राज्य सरकार भी महासंघ के विकास के लिए हर संभव प्रयास करेगी। अपने संबोधन में केंद्रीय राज्य मंत्री ने मजदूरों के लिए चलाई जा रही की योजनाओं का भी जिक्र किया।

केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल डॉ. वीके सिंह ने कहा कि वर्तमान में जो हालात श्रीलंका के हैं, वैसे हालत भारत की भी होते,अगर देश में आम आदमी पार्टी की सरकार होती। उन्होंने आम आदमी पार्टी पर सत्ता पाने के लिए संसाधनों का दुरुपयोग का आरोप लगाया। राज्य परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि परिवहन से जुड़े कर्मचारियों के हित के लिए कई तरह के नियमों में बदलाव कर उनको लाभ पहुंचाने का काम किया जा रहा है। इसके लिए रोडवेज के चालक व परिचालकों को वर्दी के साथ जूते भी प्रदान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सुधार के लिए सुझाव समय-समय पर उपलब्ध कराए जाते रहे तो इन सुझावों पर परिवहन मजदूरों के हितों की भलाई के लिए अमल में लाने पर विचार किया जा सकता है। अधिवेशन में देश के 17 राज्यों के महा संघ से जुड़े पदाधिकारियों ने भाग लिया।

Updated on:
07 May 2022 09:08 pm
Published on:
07 May 2022 09:08 pm