मेरठ

‘औवेसी’ इस बड़ी तमंचा फैक्ट्री में चुनाव से पहले तैयार कर रहा था असलाह, दिल्ली आैर मेरठ पुलिस ने जब मारा छापा तो देखकर पकड़ लिया माथा

पश्चिम उत्तर प्रदेश समेत देश के कर्इ राज्यों में हो रही थी, सप्लार्इ, पुलिस ने लेन-देन से पहले मारा छापा
2 min read
• •
Updated: 10 Oct 2018, 9:29 AM IST
meerut
'औवेसी' इस बड़ी तमंचा फैक्ट्री में चुनाव से पहले तैयार कर रहा था असलाह, दिल्ली आैर मेरठ पुलिस ने जब मारा छापा तो देखकर पकड़ लिया माथा

मेरठ। आम चुनाव के लिए जहां राजनैतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज की हुई हैं। वहीं दूसरी ओर चुनाव में हिंसा फैलाने की भी अपनी तैयारियों में जुटे हैं। चुनाव में हिंसा फैलाने के लिए देश में कहां-कहां मौत का सामान बन रहा है इसकी जानकारी पुलिस को भी नहीं है। बड़े ही गोपनीय तरीके से मौत का सामान बनाया जा रहा है। मेरठ में जिला पुलिस की नाक के नीचे ही मौत का सामान बनकर तैयार किया जा रहा है और उसकी डिलीवरी भी पश्चिम उप्र सहित देश के अन्य राज्यों तक की जा रही थी। इसका खुलासा भी दिल्ली पुलिस के छापे से हुआ।

दिल्ली की स्पेशल सेल को मेरठ में छापा

दिल्ली की स्पेशल सेल ने मंगलवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर मेरठ जिले के लिसाड़ी गेट में छापा मारा। यहां पर मौत का सामान बन रहा था। कारीगर पिस्टल बनाने में जुटे थे। मौत की इस फैक्ट्री में मुंगेर नाम से अवैध हथियार बनाए जा रहे थे। पुलिस ने यहां से तीन लोगों को पकड़ा है। पुलिस को भारी संख्या में पिस्टल और उसको बनाने में प्रयुक्त होने वाले औजार भी मिले हैं। दिल्ली पुलिस की इस कार्रवाई की मेरठ पुलिस को भनक तक नहीं लगी।

भारी मात्रा में मिले हथियार

सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला के मुताबिक दिल्ली की स्पेशल सेल के डीसीपी कुलदीप कुमार के नेतृत्व में लिसाड़ी गेट के लखीपुरा गली नंबर-2 में छापा मारा गया था। यहां से फुरकान पुत्र सुलेमान के घर से भारी मात्रा में अवैध हथियार, अधबने, पुर्जे और औजार मिले। मुंगेर बिहार के तीन युवक हिरासत में लिए गए थे। बोरी और कट्टे में भरकर दिल्ली पुलिस हथियारों को ले जा रही थी।

आैवेसी समेत तीन हिरासत में

पुलिस ने बताया कि आरोपियों से काफी सामान बरामद हुआ। इनमें 20 पिस्टल अधबनी, 15 तमंचे और 32 अधबने तमंचे मिले है। मौत का सामान बनाने की फैक्ट्री से औवेसी हसन, मिंटू और सिद्ध निवासी मुंगेर बिहार पकड़े गए। तीनों आरोपी काफी समय से मुंगेर की पिस्टल, तमंचे बना रहे थे। इनमें औवेसी पिस्टल बनाने का मंझा हुआ कारीगर है। वह एक दिन में बीस से अधिक पिस्टल बना देता है। उसने पूछताछ में बताया कि पिस्टल बनाने की ट्रेनिंग उसने बिहार के मुंगेर जिले में ली है। वहां पर पिस्टल बनाने के कई कारखाने हैं। उसने बताया कि उसके हाथ की बनी पिस्टल का फायर कभी मिस नहीं होता।एसएसपी अखिलेश कुमार ने बताया कि दिल्ली स्पेशल सेल की सटीक मुखबिरी पर कार्रवाई हुई है। सप्लाई करने वाले गिरोह का एक सदस्य पहले पकड़ा था।

पश्चिम उप्र समेत बाकी राज्यों में डिलीवरी

पकड़े गए लोगाें ने बताया कि इस पिस्टल फैक्ट्री से मेरठ और पश्चिम उप्र के प्रमुख शहराें समेत देश के अन्य राज्यों में भी डिलीवरी हो रही है। पिस्टल को ले जाने वाले बोरे में छिपाकर भरकर ले जाते हैं। अभी तक बिहार, पश्चिम बंगाल, पंजाब, हरियाणा, मप्र, राजस्थान आदि राज्यों मेें हजारों पिस्टल सप्लाई हो चुकी है।

Updated on:
10 Oct 2018, 9:29 AM IST
Published on:
Also Read
View All
‘मेरी बहन से बात करना बंद कर दे, वरना अंजाम बुरा होगा’ चेतावनी अनसुनी की तो मार डाला

‘किसी से भीख नहीं मांगेंगे, राजनीतिक चेतना जाग चुकी है’, ओवैसी बोले- चंद्रशेखर आजाद CM बने तो प्रदेश में होगा ‘रूल बाय लॉ’

‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान