श्रीराम अरुण लखनऊ के एसएसपी रहने के साथ ही दो बार- मायावती व कल्याण सिंह की सरकार में- यूपी के डीजीपी रहे। उनका पहला कार्यकाल 3 मई 1997 से 2 अप्रैल 1998 तक रहा तो वहीं दूसरी बार 23 दिसंबर 1999 से 31 जुलाई 2000 तक उनका कार्यकाल रहा। उन्होंने यूपी के अनुसूचित जाति व जनजाति आयोग के अध्यक्ष का पद भी संभाला। यूपी एटीएस के आईजी असीम अरुण स्वर्गीय श्रीराम अरुण के पुत्र हैं। श्रीराम अरुण की पहचान प्रदेश के एक बेहद कर्मठ, शालीन और मजबूत इरादों वाले पुलिस अफसर की रही। पुलिस विभाग में आज भी उनके काम की मिसाल दी जाती है।