मेरठ

सीएम से जज और अधिक्ताओं के लिए हर जिले में बेड आरक्षित कराए जाने की उठी मांग

यूपी बार काउंसिल के चेयरमैन ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, कई जज और अधिवक्ताओं की संक्रमण से हो चुकी मौतदिल्ली की तर्ज पर यूपी में भी उठने लगी मांग
2 min read
• •
Updated: 10 May 2021, 12:57 PM IST
hospital.jpg
hospital

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

मेरठ ( meerut news ) दिल्ली की तर्ज पर अब यूपी में भी बार काउंसिल ने मुख्यमंत्री UP CM Yogi Adityanath को पत्र भेजकर सभी जिलों में जज और अधिवक्ताओं के लिए बेड आरक्षित किए जाने की मांग की है। मेरठ के वरिष्ठ अधिवक्ता और यूपी बार काउंसिल के चेयरमैन advocate
रोहताश अग्रवाल
ने अधिवक्ताओं और जजेस के लिए हर जिले में 50 बेड आरक्षित किए जाने की मांग की है। इसके लिए बार काउंसिल के चेयरमैन रोहताश अग्रवाल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक पत्र भी लिखा है।

उन्होंने पत्र में कहा है कि प्रदेश में कई जिलों में कोरोना संक्रमण के चलते कई जजेस अधिवक्ताओं की असमय मृत्यु हो गई है। इसका कारण उनका समय से इलाज न मिलना भी रहा है। दिल्ली की तर्ज पर यूपी में भी अब अधिवक्ताओं और न्यायिक अधिकारियों के लिए अस्पतालों में बेड रिजर्व किए जाएं। उन्होंने हर जिले में 50 बेड अधिवक्ताओं और न्यायिक पदों से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए रिजर्व किए जाने की मांग की है जिससे कि उनका जीवन बचाया जा सके।

पत्र में उन्हाेंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश में ऑक्सीजन और अस्पतालों में बेड की कमी है जिसके चलते कई लोगों की मृत्यु हो चुकी है। बड़ी संख्या अधिवक्ताओं और उनके परिवार वाले भी शामिल हैं। उन्होंने कुछ जजेस के जीवन पर भी संकट की की बात कही। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री से उन्हें पूरी उम्मीद है कि अधिवक्ताओं और जजेज के लिए कोई ठोस व्यवस्था वे करेंगे।

Updated on:
10 May 2021, 12:57 PM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला