31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गाजियाबाद में प्रधानी जीतने के बाद विजय जुलूस में तमंचे पर डिस्को

भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव जहांगीरपुर में हए panchayat chunav में जीत के बाद विजय जुलूस निकाला गया और हवाई फायरिंग की गई इस दौरान वर्तमान हालातों को देखते हुए कोई सावधानी भी नहीं बरती गई और सोशल डिस्टेंसिंग का भी ध्यान नहीं रखा गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 10 May 2021, 8:30 AM IST

img-20210509-wa0055.jpg

ghazibad news

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

गाजियाबाद (ghazibad news ) भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव जहांगीरपुर में प्रधानी जीतने की खुशी में जुलूस निकालने और हुई हर्ष फायरिंग किए जाने के साथ-साथ तमंचे पर डिस्को की घटना सामने आई है। सोशल मीडिया पर हवाई फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद अब यह मामला खुला है। वीडियो video देखने से पता चलता है कि गांव में कानून व्यवस्था के साथ-साथ सोशल डिस्टेंसिंग की भी जमकर धज्जियां उड़ाई गई। अब पुलिस ghazibad police ने इस पूरे मामले का संज्ञान लेते हुए 50 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें: अस्पताल में नहीं मिल रहा बेड तो यहां मिलेगा पूरा इंतजााम, कैलाश मानसरोवर भवन को बनाया गया 140 बेड का अस्थाई कोविड-19 सेंटर

घटनाक्रम के अनुसार भोजपुर थाना क्षेत्र के जहांगीर पुर गांव में हाल में ही पंचायत चुनाव panchayat chunav में जीतने वाले प्रधान मनीष कुमार के समर्थकों ने गांव में विजय जुलूस निकाला। इस दौरान इनके समर्थकों ने जममकर हवाई फायरिंग की इससे भी अधिक हैरान कर देने वाली बात यह है कि जब गाजियाबाद में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है ऐसे में सोशल डिस्टेंसिंग की भी जमकर धज्जियां उड़ाई गई। भीड़ इकट्ठा करके विजय जुलूस निकाला गया। इस दौरान किसी के भी मुंह पर मास्क नहीं दिखाई दियाा।

यह भी पढ़ें: कोरोना संक्रमण से ठीक हुए मरीजों के लिए खुलेगा पोस्ट कोविड अस्पताल

पंचायत चुनाव के परिणाम आने के बाद कोई भी विजय जुलूस नहीं निकालेगा। यह जानकारी पुलिस ने पहले ही ग्रामीणों और जीतने वाले प्रत्याशियों काे दे दी थी। इसके बावजूद विजय जुलूस निकाला गया। यह जानकारी जैसे ही स्थानीय पुलिस को मिली तो पुलिस हरकत में आई और आनन-फानन में करीब 50 लोगों के खिलाफ महामारी अधिनियम और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कर लिया।

यह भी पढ़ें: 150 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे पराग डेयरी के प्लांट में लगी आग

एसपी देहात डॉक्टर ईराज राजा ने बताया कि थाना भोजपुर क्षेत्र के जहांगीर पुर गांव में हाल में हुए पंचायत चुनाव में मनीष नाम के शख्स की जीत हुई थी । यानी इस बार मनीष को गांव वालों ने प्रधान चुना है। सरकार द्वारा कोविड-19 संक्रमण को फैलने से रोकने के उद्देश्य से किसी भी तरह के विजय जुलूस पर प्रतिबंध लगाया हुआ है लेकिन यहां मनीष और उनके समर्थकों ने विजय जुलूस निकाला जिसमें फायरिंग की भी सूचना पुलिस को मिली है। फिलहाल इस पूरे मामले में कुल 50 लोगों के खिलाफ महामारी अधिनियम और आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है और मनीष प्रधान से गहन पूछताछ करते हुए गहन जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: जब डॉक्टर ने आईसीयू वार्ड में ही केक मंगवाकर मनवाई शादी की सालगिरह ताे खुशी से भर आई कोरोना मरीज की आखें

यह भी पढ़ें: सांसद आजम खान की तबियत बिगड़ी जेल से लखनऊ मेदांता अस्पताल के लिए लेकर रवाना हुए अफसर

यह भी पढ़ें: मदर्स-डे पर टूट पड़ा दुखों का पहाड़: अस्पताल के बाहर बेबस खड़ा रहा बेटा और तड़प-तड़प कर तोड़ दिया दम