31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नाेएडा में बाइक सवार बदमाशों ने सपा नेता के भाई को गोलियों से भूना

कुछ दिन पहले दिनेश भाटी के भतीजे की भी हत्या कर दी गई थी। अब दुस्साहिसक ढंग से सरेआम गाेलिया बरसाकर उन्हे भी माैत के घाट उतार दिया गया। दिनेश सपा नेता का भाई हाेने के साथ-साथ थाने का हिस्ट्रीशीटर भी था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 10 May 2021, 9:11 AM IST

bhati.jpg

dinesh bhati murder in noida

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा ( noida ) दादरी कोतवाली क्षेत्र के लुहारली गांव में बाइक सवार तीन बदमाशों ने सपा नेता महेश भाटी के भाई दिनेश भाटी को गोलियों से भून दिया। आनन-फानन में घायल दिनेश काे अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हे मृत घाेषित कर दिया गया। पुलिस के अनुसार इस वारदात में मारा गया दिनेश भाटी दादरी थाने का हिस्ट्रीशीटर है और विरुद्ध पहले से 18 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि घटना गंभीर है हत्यारों का पता लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: अस्पताल में नहीं मिल रहा बेड तो यहां मिलेगा पूरा इंतजााम, कैलाश मानसरोवर भवन को बनाया गया 140 बेड का अस्थाई कोविड-19 सेंटर

noida crime घटनाक्रम के अनुसार दिनेभ भाटी कार लेकर घर से निकले थे। रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने उन्हे रोका। कार के रुकते ही बदमाशों ने दिनेश भाटी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। इस वारदात से माैके पर अफरा-तफरी मच गई। वारदात murder काे अंजाम देने के बाद हमलावर फिल्मी अंदाज में फरार हाे गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल दिनेश को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंची जहां डॉक्टर ने से मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें: कोरोना संक्रमण से ठीक हुए मरीजों के लिए खुलेगा पोस्ट कोविड अस्पताल

एडीसीपी ग्रेटर नोएडा ज़ोन-3 विशाल पांडेय ने बताया कि इससे पहले महेश भाटी के बेटे की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस दोनों हत्याकांड की कड़ियों को जोड़ने की कोशिश कर रही है। इस मामले में जानकारी जुटाने में लगी है की दिनेश भाटी की किसी और से दुश्मनी तों नहीं थी जिस वजह इस वारदात को अंजाम दिया गया, फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है उसका दावा है हत्यारों को शीघ्र ही पकड़ लिया जाएगा

यह भी पढ़ें: 150 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे पराग डेयरी के प्लांट में लगी आग

यह भी पढ़ें: जब डॉक्टर ने आईसीयू वार्ड में ही केक मंगवाकर मनवाई शादी की सालगिरह ताे खुशी से भर आई कोरोना मरीज की आखें

यह भी पढ़ें: सांसद आजम खान की तबियत बिगड़ी जेल से लखनऊ मेदांता अस्पताल के लिए लेकर रवाना हुए अफसर