मेरठ

आरएसएस के राष्ट्रोदय कार्यक्रम में आज लगेगा भाजपा के दिग्गज नेताओं का जमावड़ा

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ केंद्र और प्रदेश के मंत्री करेंगे कार्यक्रम में शिरकत, सर संघ चालक मोहन भागवत भी मेरठ पहुंचे

2 min read
Feb 25, 2018

मेरठ. जागृति विहार एक्सटेंशन में आरएसएस के राष्ट्रोदय कार्यक्रम में आज कई वीआईपी स्वयंसेवक पहुंचेंगे। कार्यक्रम में आने की संभावना है उनमें जनरल वीके सिंह , सत्यपाल सिंह और महेश शर्मा प्रमुख हैं। भाजपा प्रदेश सरकार से उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य , दिनेश शर्मा , गुलाबो देवी, धर्म सिंह सैनी, गन्ना मंत्री सुरेश राणा, अतुल गर्ग, चेतन चौहान , भूपेद्र सिंह, अनुपमा जयसवाल, राजेश अग्रवाल बलदेव सिंह ओलख आदि उपस्थित होंगे। वहीं विशिष्ठ अतिथियों के रूप में स्वामी विवेकानंद गुरुकुल प्रभात आश्रम, जूनागढ़ के पीठाधीश्वर अवधेशानंद, जैन मुनि विहर्ष सागर महाराज, स्वामी अवधेशानंद गिरी प्रमुख हैं। कार्यक्रम संचालकों की मानें तो इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सहित हरियाणा और उत्तरांचल के मुख्यमंत्रियों के आने की सूचना थी, लेकिन अधिकारिक तौर पर कोई कार्यक्रम शासन और प्रशासन की तरफ से उनके पास अब तक नहीं पहुंचा है। शनिवार देर रात सर संघ चालक मोहन भागवत मेरठ पहुंचे और रात्रि प्रवास माधव कुंज में किया।

ये भी पढ़ें

राष्ट्रोदयः करीब चार लाख स्वयं सेवकों के लिए खाने के सात लाख पैकेट!

संघ और विहिप के ये पदाधिकारी रहेंगे मौजूद

कार्यक्रम में संघ और विहिप के पदाधिकारी भी बाहर से आ रहे हैं। इनमें विहिप के अंतराष्ट्रीय महामंत्री दिनेश, अखिल भारतीय शारीरिक प्रमुख सुनील कुलकर्णी, अखिल भारतीय ग्राम्य प्रमुख दिनेश कुमार, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री रामलाल, राष्ट्रीय सह महामंत्री भाजपा संगठन शिवप्रकाश, विहिप के महामंत्री चंपतराय, विहिप के मंत्री राजेन्द्र पंकज आदि शामिल होंगे।

अतिथियों के स्वागत का जुटी भाजपा

अतिथियों के स्वागत के लिए महानगर की भाजपा टीम जुटी हुई है। भाजपा शास्त्रीनगर मंडल के पदाधिकारी 24 फरवरी की रात्रि से ही कार्यक्रम स्थल पर डेरा डाले हुए हैं। मंडल अध्यक्ष संजीव शर्मा अपनी पूरी टीम के साथ मौके पर मौजूद हैं। उनके अनुसार शास्त्री नगर मंडल की टीम एक महीने से प्रतिदिन कार्यक्रम स्थल का सुबह और शाम को दौरा कर वहां की व्यवस्था और तैयारियों का जायजा ले रही थी।

ये भी पढ़ें

सिरोही: हाल-ए-जिला अस्पताल, स्ट्रेचर से फर्श तक बिखरा खून
Published on:
25 Feb 2018 11:55 am
Also Read
View All