पांच नवंबर दिन सोमवार को लोग मना रहे हैं धनतेरस
मेरठ। धनतेरस के दिन आप मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए बाजार से सामान खरीदने जा रहे हैं तो इसे जरूर पढ़कर जाएं। ज्योतिषाचार्य के अनुसार यदि आप अपनी राशि के अनुसार सामान खरीदते हैं तो मां लक्ष्मी से आपको तेरह गुना पुण्य प्राप्त होगा। ज्योतिषाचार्य पंडित ज्ञान जी के अनुसार धनतेरस के दिन राशि के अनुसार ही खरीदारी करनी चाहिए। इससे घर में धन-धान्य में बरक्कत होती है।
यह भी पढ़ेंः dhanteras 2018: धनतेरस पर खरीदने जा रहे हैं सोना तो ऐसे पहचान करें असली-नकली आभूषण की
मेष
इस राशि के जातक के लिए धनतेरस के दिन पीतल खरीदना शुभ साबित होगा। यदि मेष राशि के जातक इस शुभ दिन पीतल की वस्तु खरीदते हैं तो उनके धन में अपार वृद्धि संभावना बढ़ती है।
वृषभ
इस राशि के जातक के लिए चांदी की धातु अत्यंत शुभ है। अतरू मेष राशि के जातकों के लिए धन में वृद्धि हेतु अपनी सामथ्र्य के अनुसार कोई चांदी की वस्तु खरीदनी चाहिए।
मिथुन
इस राशि के जातक धनतेरस के दिन तांबे की कोई वस्तु अपने घर अवश्य लाएं। इससे भगवान धन्वंतरि की अपार कृपा बरसेगी।
कर्क
कर्क राशि के जातक धनतेरस के दिन कोई स्टील की वस्तु या बर्तन अवश्य खरीदें। इससे महालक्ष्मी की अनुकम्पा प्राप्त होगी।
सिंह
इस राशि के जातकों के लिए सोना अत्यंत शुभ है। ऐसे में सिंह राशि के जातक अपने अपने सामथ्र्य के अनुसार सोने की वस्तु अवश्य खरीदें। इससे आप पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसेगी और धन में तेरह गुना वृद्धि होगी।
कन्या
इस राशि के जातकों के लिए चांदी शुभ है। इसलिए कन्या राशि के जातक महालक्ष्मी के स्थायित्व हेतु अपने सामथ्र्य के अनुसार चांदी अवश्य खरीदें।
तुला
इस राशि के जातकों के लिए धनतेरस के दिन तांबे की वस्तु खरीदना शुभ होगा। ऐसे में तुला राशि के जातक अपने घर तांबे की कोई वस्तु अवश्य खरीद कर घर में अवश्य लाएं, इससे मां लक्ष्मी की कृपा बरसेगी और आपके धन में अपार बढ़ोतरी होगी।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सोना खरीदना शुभ होगा। इस राशि के जातक सोना अवश्य खरीदें। लक्ष्मी का स्थायित्व बना रहेगा।
धनु
धनु राशि के जातकों के लिए पंचधातु से बनी चीज अत्यंत शुभ साबित होगी। ऐसे में इस राशि के जातक धातु की कोई वास्तु अपने घर अवश्य लायें। घर में शुभता आएगी।
मकर
मकर राशि के जातक धनतेरस के दिन सफेद धातु या स्टील की कोई वास्तु खरीदें। धन-धान्य में वृद्धि होगी।
कुंभ
कुंभ राशि के जातक धनतेरस के दिन चांदी की कोई वस्तु अपनी सामथ्र्य के अनुसार अवश्य खरीदें। महालक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी।
मीन
मीन राशि के जातकों के लिए धनतेरस के दिन सोना खरीदना अत्यंत शुभ है। इस दिन इस राशि के जातक अपनी सामथ्र्य के अनुसार कुछ सोना खरीदें। घर में शुभता आएगी।