बैतूल. धनतेरस पर इस बार बाजार में धनवर्षा के योग बनते नजर आ रहे हैं, क्योंकि धनतेरस महीने के पहले सप्ताह में पड़ रही है। ऐसे में बाजार में जमकर खरीदारी होने की उम्मीद बनती नजर आ रही है। धनतेरस के एक दिन पहले रविवार को बाजार गुलजार रहा। आम दिनों की अपेक्षा बाजार में खासी चलह-पहल देखने को मिली। रेडिमेड कपड़ों की ग्राहकी ने जोर पकड़ लिया है। बर्तन, सराफा, इलेक्ट्रिानिक्स सहित ऑटोबाइल्स का कारोबार चमकने की उम्मीद है। इधर ऑनलाइन शॉपिंग को टक्कर देने के लिए दुकानदारों एवं कंपनियों ने दीपावली पर ग्राहकों के लिए तरह-तरह की स्कीमें लांच की है। जिनमें निर्धारित खरीदी पर चांदी का सिक्का फ्री, डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर, कूपन, लक्की ड्रा, सहित एक पर एक फ्री जैसे ऑफर भी रखे गए हैं