19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भोपाल
Video news: धनतेरस का त्योहार आज, शाम 6.20 बजे से 8.17 बजे तक खरीददारी का मुहूर्त
Play video
Hindi News / Madhya Pradesh / Bhopal / Videos / Video news: धनतेरस का त्योहार आज, शाम 6.20 बजे से 8.17 बजे तक खरीददारी का मुहूर्त

Video news: धनतेरस का त्योहार आज, शाम 6.20 बजे से 8.17 बजे तक खरीददारी का मुहूर्त

Video news: धनतेरस का त्योहार आज, शाम 6.20 बजे से 8.17 बजे तक खरीददारी का मुहूर्त
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 5 Nov 2018, 11:51 AM IST

भोपालः आज देशभर में धनतेरस का त्योहार मनाया जा रहा है। पांच शुभ पर्वों वाला त्योहार दिवाली की शुरुआत धनतेरस से ही हो जाती है। धनतेरस के दिन महालक्ष्मी के सचिव कुबेर की पूजा की जाती है। इनके पूजन से अपार धन की प्राप्ति का वरदान मिलता है। धनतेरस की शाम परिवार की मंगलकामना के लिए यम नाम का दीपक भी जलाया जाता है। इस दिन धातु जैसे बर्तन, सोना, चांदी खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। लोग ज्यादातर आज के दिन खरीदारी करते हैं। माना जाता है कि धनतेरस पर दिन के समय या संध्याकाल में अगर खरीदारी की जाए तो तमाम मनोकामनाएं पूरी हो सकती है।

धनतेरस कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी को मनाया जाता है। माना जाता है कि इस दिन समुद्र मंथन के दौरान, अमृत का कलश लेकर धनवंतरी प्रकट हुए थे, तभी से इस दिन को धनतेरस के रूप में मनाया जाने लगा। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, धनवंतरी के प्रकट होने के ठीक दो दिन बाद मां लक्ष्मी प्रकट हुईं थीं। यही कारण है कि हर बार दिवाली से दो दिन पहले ही धनतेरस मनाया जाता है। इस दिन स्वास्थ्य रक्षा के लिए धनवंतरी देव की उपासना की जाती है। इस दिन को कुबेर का दिन भी माना जाता है और धन संपन्नता के लिए कुबेर की पूजा की जाती है। इस बार धनतेरस के दिन घरों में नए सामान लाने का शुभ मुहूर्त केवल 1 घंटे 57 मिनट के लिए रहेगा। यह समय शाम 6 बजकर 20 मिनट से रात 8 बजकर 17 मिनट तक रहेगा।