मेरठ

दूसरी महिला के साथ घूम रहा था पति, पत्नी ने पकड़ा तो दिया तलाक, फिर रिश्तेदार संग मिलकर…

उत्तर प्रदेश के मेरठ से शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां पति ने अपनी पत्नी का सिर मुंडवा दिया। इसके बाद तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया।

2 min read
May 30, 2025
मेरठ में पति ने पत्नी का सिर मुंडवाकर तीन तलाक दे दिया। प्रतीकात्मक तस्वीर

मेरठ में पति के अवैध संबंधों का विरोध करना एक महिला को भारी पड़ गया। पीड़िता का आरोप है कि उसके पति का एक अन्य महिला से अवैध संबंध है। जब उसने इसका विरोध किया, तो पति ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगा। कुछ दिन पहले पति ने तमंचे के बल पर उसका सिर जबरन मुंडवा दिया और तलाक देकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने इस संबंध में थाने में शिकायत भी दर्ज कराई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। थक-हारकर गुरुवार को एसएसपी कार्यालय पर शिकायत की। इसके बाद पुलिस हरकत में आई।

महिला का 15 साल पहले हुआ था निकाल

मामला लिसाड़ी गेट के श्यामनगर का है। यहां के युवक का निकाह 15 साल पहले मलियाना शैखान चौक की महिला से हुआ था। दोनों को तीन बेटियां हैं। गुरुवार को महिल एसएसपी कार्यालय पहुंची और शिकायती पत्र सौंपा।

पति का दूसरी महिलाओं से संबंध

महिला का आरोप है, " मेरे पति के दूसरी महिलाओं से अवैध संबंध हैं। जब मैंने उसे पकड़ा और विरोध किया तो मारपीट करने लगा। साथ ही मायके से बार-बार रुपये लाने के लिए दबाव बनाने लगा।"

दो साल की बेटी के साथ घर से निकाला

महिला ने आगे बताया, "25 मई को भी पति और ससुराल के लोगों ने मेरे साथ मारपीट की। पति ने मुजफ्फरनगर से से अपने रिश्तेदार को बुलाया, जो अपराधी प्रवृत्ति का है। रिश्तेदार ने तमंचे से मुझे गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद पति ने डराकर धमका कर मेरा सिर मुंडवा दिया। इसके बाद पति ने मुझे तीन तलाक दिया। फिर 2 साल की बेटी के साथ घर से निकाल दिया।"

थाना पुलिस ने नहीं सुनी फरियाद

पीड़िता के मुताबिक, " मैंने मामले की शिकायत टीपीनगर थाने की थी, लेकिन घटना लिसाड़ी गेट थानाक्षेत्र की बताकर पल्ला झाड़ लिया गया। जब मैं लिसाड़ी गेट थाने में गई तो वहां भी कोई सुनवाई नहीं हुई।

एसपी ने जांच कर कार्रवाई के दिए निर्देश

मामले में एसएसपी ने सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। रिश्तेदार के बारे में भी जानकारी मांगी गई है।

Updated on:
30 May 2025 10:21 am
Published on:
30 May 2025 09:17 am
Also Read
View All

अगली खबर