मेरठ

हाइवे पर दुल्हन को मारने का नहीं था इरादा, गल्ती से दब गया था पिस्टल का ट्रिगर

पुलिस बदमाशों तक पहुंची, हाइवे पर लूटपाट करना ही इनका काम  
2 min read
• •
Updated: 1 May 2018, 10:37 AM IST
meerut

मेरठ। दिल्ली-देहरादून हाइवे पर दुल्हन की हत्या कर कार आैर जेवर लूटने वाले बदमाश परतापुर क्षेत्र के हैं। पुलिस को सीडीआर से करीब 15 नम्बर संदिग्ध मिले हैं। बदमाशों ने सिर्फ लूटपाट के इरादे से ही कार को ओवरटेक किया था। दुल्हन की चीख निकलने पर हथियार का ट्रिगर दब गया और गोली निकलकर दुल्हन के सीने में जा घुसी। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। अगले 24 घंटे के भीतर पुलिस इस केस का खुलासा कर सकती है।

दुल्हन महविश की गोली मारकर हत्या की थी

ज्ञात हो कि 27 अप्रैल को गाजियाबाद के नाहर मसूरी गांव से निकाह करके लौट रहे दूल्हा शाहजेब और दुल्हन महविश की कार बदमाशों ने दौराला क्षेत्र में मटौर गांव के सामने रोक ली थी। दूल्हा-दुल्हन सहित अन्य कार सवारों से लूटपाट करने के बाद बदमाशों ने दुल्हन की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद वे कार लूटकर फरार हो गए थे। पुलिस को लूटी गई स्विफ्ट डिजायर परतापुर क्षेत्र में भूड़बराल गांव में खड़ी मिली है। केस की जांच कर रहे एएसपी क्राइम सतपाल अंतिल ने बताया कि बदमाशों के कार छोड़कर जाने की वजह प्रथम दृष्टया जीपीएस सिस्टम लगा होने का डर है।

पुलिस के हत्थे चढ़े हत्यारोपी

सूत्रों की मानें तो हत्यारोपी पुलिस के हत्थे चढ़ चुके हैं और पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। सर्विलांस के आधार पर पुलिस ने बदमाशों को उठाया है। जिससे उन लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी जानकारी कर रही है कि कहीं हत्या का इरादा कोई और वजह रही हो और घटना को लूट दर्शाया गया हो। पुलिस इस ओर भी जांच कर रही हैं कि हत्यारोपी किसी बड़े गैंग से तो ताल्लुक नहीं रखते। सूत्रों की मानें तो पूछताछ में हत्यारोपियों ने स्वीकार किया है कि वे हाइवे पर ही लूट की वारदातों को अंजाम दिया करते हैं। उन्होंने हाइवे पर अन्य लूट की घटनाओं में भी अपना हाथ स्वीकार किया है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला