मेरठ

इस जनपद में 10 दिन में डबल हो गए कोरोना हॉटस्पॉट, लॉकडाउन के उल्लंघन पर अब घर पहुंचेगी एफआईआर

Highlights जिले के सभी 42 हॉटस्पाट पर तैनात होंगे दो मजिस्ट्रेट कोरोना की रफ्तार पर प्रशासन हो गया है बेहद सख्त अभी तक जनपद में 244 मरीज संक्रमित, 14 की मौत  
2 min read
• •
Updated: 10 May 2020, 7:51 PM IST
meerut

मेरठ। कोरोना की रफ्तार पर काबू पाने के लिए अब प्रशासन और सख्त हो गया है। प्रशासन का पूरा जोर अब हॉटस्पाट पर है। इसके लिए अब जिले के सभी हॉटस्पॉटों पर दो मजिस्ट्रेटों की तैनाती की जाएगी। इसके साथ ही अब प्रशासन और पुलिस ने जिले के सभी हॉटस्पॉट को सील कर दिया है। अग्रिम आदेश के बिना किसी भी प्रकार का कोई भी आवागमन नहीं हो सकेगा। जिले में अब हॉटस्पाटों की संख्या 42 हो गई है। मेरठ जनपद में 244संक्रमित मिल चुके हैं, इनमें 14 की मौत हो चुकी है, जबकि 65 मरीज ठीक हुए हैं।

शहर में चार नए हॉटस्पाट और बनाए गए हैं, जिनमें सिविल लाइन क्षेत्र के रेजीडेंसी अपार्टमेंट साकेत, ब्रह्मपुरी क्षेत्र के माधवपुरम सेक्टर एक, रोहटा गांव को तीसरा हॉटस्पॉट और सरधना क्षेत्र के मोहल्ला कस्सावान को चौथा हॉट स्पॉट बनाया गया है। वहीं समर कॉलोनी, साउथ इस्लामाबाद, किदवई नगर, हुमायूं नगर को पूर्व में बने हॉटस्पॉट हुमायूं नगर हकीमुद्दीन मस्जिद से जोड़ दिया गया है। सराय जीना कोतवाली क्षेत्र को पूर्व के बने हॉटस्पॉट सराय बहलीम से जोड़ दिया गया है। नारंगपुर सीएचसी क्षेत्र को हॉटस्पॉट नारंगपुर से जोड़ दिया है।

शिवशक्ति नगर गली नंबर 5 को ईश्वरपुरी सैनी वाला मोहल्ला हॉटस्पॉट से जोड़ दिया। हापुड़ वाली लाइन किशनपुरा, शिवपुरी को भीमनगर थाना टीपीनगर हॉटस्पॉट से जोड़ दिया गया है। यहां आवश्यक वस्तुओं व सामान को लेकर डीएम ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। जिले में अब हॉटस्पॉट की संख्या 42 हो गई है। डीएम अनिल ढींगरा के निर्देश पर प्रशासन ने रेजीडेंसी अपार्टमेंट साकेत समेत चार नए हॉटस्पॉट बनाए हैं। वहीं लॉकडाउन का उललंघन करने वालों की गोपनीय सूचनाएं लेकर सीधे केस दर्ज कर एफआईआर घर तक पहुंचाने की चेतावनी दी है।

Published on:
Also Read
View All
मायके वालों ने भी तोड़ लिया रिश्ता, मुस्कान को सताने लगी बेटी की याद, तीन बार मांगी इजाजत

‘मेरी बहन से बात करना बंद कर दे, वरना अंजाम बुरा होगा’ चेतावनी अनसुनी की तो मार डाला

‘किसी से भीख नहीं मांगेंगे, राजनीतिक चेतना जाग चुकी है’, ओवैसी बोले- चंद्रशेखर आजाद CM बने तो प्रदेश में होगा ‘रूल बाय लॉ’

‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप