मेरठ

नौकरी नहीं मिली तो इंटरनेशल ठग बन गए चार इंजीनियर दोस्त

इंटरनेशनल कॉल कर ऑन लाइन ठगी करने वाले चार इंजीनियर गिरफ्तारएडीजी कार्यालय में तैनात पुलिसकर्मी को बनाया शिकार तो पकड़ में आया गैंगखुद का सॉफ्टवेयर बनाकर लोगों को करते थे इंटरनेशनल कॉल
2 min read
• •
Updated: 8 Aug 2021, 4:23 PM IST
ag0701.jpeg
पकड़े गए चारों इंजीनियर दोस्त

मेरठ . महानगर के थाना टीपी नगर पुलिस ने इंटरनेशनल कॉल कर ऑन लाइन ठगी करने वाले चार इंजीनियर दोस्तों को गिरफ्तार किया है। ये चारों इंजीनियर टीपी नगर इलाके में बैठकर इंटरनेशनल कॉल करके देश, विदेश में लोगों को ठगने का काम कर रहे थे. हैरानी की बात है कि गिरफ्तार चारों आरोपी पेशें से इंजीनियर हैं। नौकरी नहीं मिलने पर चारों ने मिलकर यह धंधा अपना लिया। मिलकर एक फ्रॉड कंपनी बना ली और ऑन लाइन ठगी करने लगे। मामला तब खुला जब इन्हाेंने एक मेरठ के ही एक पुलिसकर्मी से ठगी कर ली।

चारों ने सॉफ्टवेयर बनाकर पहले लोगों के पास मैसेज भेजने शुरू किए जिसमें बंपर प्राइस और आपके खाते में रुपए ट्रांसफर करने जैसे लुभावने मैसेज भेजे गए। जैसे ही लोग इनकी बातों में फंसकर मैसेज को क्लिक करते तो ये मैसेज पर क्लिक करते ही एक ओटीपी आता जिसे सॉफ्टवेयर की मदद से ये लोग ऑपरेट कर लेते थे। इसके बाद वह खाते से पैसे निकाल लेते थे। ज्यादातर लोग ऑनलाइन ठगी की शिकायत दर्ज नहीं करते और ये लोग इसका भरपूर फायदा उठाते हैं।

इस मामले की पोल तब खुली जब मेरठ के एडीजी ऑफिस में तैनात एक पुलिसकर्मी के साथ ऑनलाइन ठगी हो गई। पुलिसकर्मी ने एडीजी से इस मामले की शिकायत की जिसके बाद साइबर सेल पुलिस ने इस पूरे रैकेट को खंगाला तो पता चला कि थाना टीपी नगर क्षेत्र में ही यह लोग बैठकर इंटरनेशनल नंबर के जरिए ठगी कर रहे हैं। पुलिस ने जब युवकों के घर छापा मारा तो कई ऐसे दस्तावेज और लैपटॉप और मोबाइल बरामद हुए जिनसे ठगी का यह पूरा गोरख धंधा चलाया जा रहा था। अब तक इन्होंने करोडों की ठगी कर ली है । पश्चिम उत्तर प्रदेश नहीं बल्कि कई राज्यों के लोगों को इन्होंने अपनी ऑनलाइन ठगी का शिकार बनाया है लेकिन विदेशी नंबर होने के कारण आसानी से साइबर सेल के एक्सपर्ट भी इन तक नहीं पहुंच पाए। इन लोगों ने बांग्लादेश, नेपाल, म्यामार, भूटान, श्रीलंका के लोगों को भी अपना शिकार बनाया।

Updated on:
8 Aug 2021, 4:23 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला

पत्नी से झगड़ा करने के बाद पति ने खुद को जिंदा जलाया या दूसरी है वजह? घर में आग लगने से शख्स की मौत; मेरठ केस की Inside Story

फांसी की सजा होने के बाद रविता की तबीयत बिगड़ी, तेज बुखार आया, आज से दोनों की होगी काउंसिलिंग