
गुटखा व्यापारी से दिनदहाड़े 3 लाख की लूट, तीन गोलियां भी मारीं, लखनऊ रेफर
सीतापुर. उत्तर प्रदेश के सीतापुर में आज दिनदहाड़े गुटखा व्यापारी से बाइक सवार तीन बदमाशों द्वारा गोली मारकर लूटपाट करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बाइक सवार बदमाशों ने व्यापारी को ताबड़तोड़ तीन गोलियां मारकर उसे लहूलुहान कर दिया और उसके पास मौजूद 3 लाख रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। गोलियां की तड़तड़ाहट से इलाके में हड़कंप मचा गया और स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देकर घायल को सीएचसी में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने गोली सर में लगी होने से उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया है। पुलिस ने मामले में पीड़िता और स्थानीय लोगों से बातचीत कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने व्यापारी से तीन लाख रुपये से अधिक लूट की बात स्वीकारी है।
बाइक सवार तीन बदमाशों ने की लूट
घटना मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के संदना सिधौली मार्ग पर गंगापुर के पास की है। यहां औरंगाबाद निवासी मोहमद आरिफ पेशे से कमला पसंद गुटखा का डिस्ट्रीब्यूटर है और रोजाना बड़े पैमाने पर रुपयों का लेना देन करते है। मिली जानकारी के मुताबिक,आज देर शाम जब आरिफ गुटखा का तीन लाख रुपया कलेक्शन करके वापस घर आ रहे थे तो उसी दौरान पीछे से बाइक सवार तीन बदमाशों ने गंगापुर के निकट ओवरटेक किया और अचानक व्यापारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। बदमाशों द्वारा गोलियो की तड़तड़ाहट से व्यापारीn को कई गोलिया लग गयी और लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गया। वारदात के बाद बदमाश तकरीबन तीन लाख रुपयों से भरा बैग लेकर मौके से फरार हो गए।
पुलिस जांच पड़ताल में जुटी
स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को देकर घायल व्यापारी को इलाज के लिए सीएचसी मिश्रिख में भर्ती कराया। घटना की जानकारी पाकर एसपी सहित कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गयी और पीड़ित का बयान दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गयी हैं। सीएचसी में डॉक्टरों ने व्यापारी की हालत गंभीर देखते हुए उसे लखनऊ रेफर कर दिया है। एसपी आर.पी.सिंह का कहना है कि व्यापारी से तकरीबन 3 लाख से अधिक की लूट हुयी है और अधिक रुपयों की बात सामने आ रही है इसकी भी जांच पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पुलिस टीमों का गठन कर बदमाशों की तलाश की जा रही हैं।
Published on:
8 Aug 2021, 12:13 PM IST
बड़ी खबरें
View Allसीतापुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.