29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

10 वर्षीय मासूम को अकेला पाकर मकान मालिक ने की दरिंदगी, हालत बिगड़ने पर पहुंची पुलिस

मेरठ के मवाना कस्बे में मकान मालिक ने बच्ची से दुष्कर्म कर पीड़ित माता-पिता को दी जान से मारने की धमकी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

lokesh verma

•

Updated: 8 Aug 2021, 12:27 PM IST

rape_1.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मेरठ. दस साल की मासूम से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस दरिंदगी की वारदात को अंजाम एक मकान मालिक ने दिया है। बच्ची के परिजनों को घटना की जानकारी होने पर वे आरोपी के घर पहुंचे तो आरोपी ने उन्हें मारपीट कर घर से भगा दिया। इतना ही नहीं आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी। आरोपी की धमकी से डरे परिजनों ने पुलिस में शिकायत करने की हिम्मत नहीं दिखाई। रात में बच्ची की हालत बिगड़ी और उसके पेट में दर्द हुआ तो वे उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची मवाना थाना पुलिस परिजनों को थाने ले आई। थाने में पीड़ित के रिश्तेदार भी आ गए। पुलिस ने तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज करा लिया।

यह भी पढ़ें- आठ साल के मासूम के सामने पिता ने उसकी मां को गोली मारी, फिर कर ली आत्महत्या

दरअसल, यह घटना थाना मवाना कस्बे की है। जहां किराए के मकान में रहकर एक दंपती मजदूरी करके अपने बच्चे पाल रहा है। बताया जाता है कि गुरुवार को दंपती काम पर गए हुए थे। घर में दस वर्षीय बच्ची अपने छह साल के भाई के साथ थी। इसी दौरान मकान मालिक उनके घर पहुंचा और बच्चे को खाने का सामान लाने के बहाने बाहर भेज दिया। इसके बाद आरोपी ने मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इसकी जानकारी शाम को दंपती को हुई तो उन्होंने आरोपी के घर जाकर इसकी शिकायत की। आरोपी ने पहले तो दंपति के साथ मारपीट की। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर उनको चुप रहने को कहा। देर रात बच्ची की हालत बिगड़ गई।

जानकारी मिलने पर पीड़िता के रिश्तेदार भी पहुंच गए। वह बच्ची को लेकर पहले अस्पताल पहुंचे। चिकित्सक ने जब बच्ची की जांच की तो उन्होंने पुलिस केस बताते हुए इसकी जानकारी थाना मवाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस पीड़ित और उसके परिजनों को लेकर थाने पहुंची। कार्यवाहक थाना प्रभारी जगवीर सिंह ने बताया तहरीर के आधार पर आरोपी मोनू पुत्र राजवीर के खिलाफ पाक्सो व दुष्कर्म आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज ली है। बच्ची को परीक्षण व उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा है। आरोपित फरार है। उन्होंने बताया कि आरोपी अपराधी किस्म का व्यक्ति है। वह पहले भी कई अपराधिक गतिविधियों में जेल जा चुका है।

यह भी पढ़ें- इंस्ट्राग्राम अकाउंट हैक करके लड़कियों को ब्लैकमेल करने वाला लड़का गिरफ्तार

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग