30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंस्ट्राग्राम अकाउंट हैक करके लड़कियों को ब्लैकमेल करने वाला लड़का गिरफ्तार

गाजियाबाद पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है जो लड़कियों के इंस्टाग्राम एकाउंट हैक करके उन्हे ब्लैकमेल किया करता था। पुलिस की माने ताे अब तक यह युवक 50 से अधिक लड़कियों काे ब्लैकमेल कर चुका है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 7 Aug 2021, 11:16 PM IST

insta.jpg

ghazibad police

गाजियाबाद ( ghazibad news )
पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है जो लड़कियों को लिंक भेजकर उनके इंस्टाग्राम अकाउंट ( Instagram account ) काे हैक कर लेता था। फिर उनके एकाउंट से गलत पोस्ट करके उन्हे ब्लैकमेल करता था और उनसे पैसे लेता था। पुलिस ( ghazibad police ) पूछताछ में इस युवक ने बताया कि अब तक 50 से अधिक लड़कियों काे ब्लैकमेल कर चुका है।

पुलिस ऐसे पहुंचे आरोपी युवक तक
साहिबाबाद की रहने वाले बीकॉम की छात्रा ने थाने में जाकर पुलिस को बताया था कि कुछ दिन पहले उसे इंस्ट्राग्राम अकाउंट से अश्लील वीडियो पोस्ट की गई। पता चला कि किसी ने उसका अकाउंट हैक कर लिया है और उससे आपत्तिजनक पोस्ट डाल रहा है। आरोपी युवक बदनाम करने की धमकी देकर छात्रा से रंगदारी भी मांग रहा था। इस तरह पुलिस काे इस युवक के बारे में पता चला और इसकी तलाश शुरू हुई।

ऐसे हुए गिरफ्तारी

गाजियाबाद पुलिस ने यह मामला साइबर सेल को सौंप दिया। पुलिस ने इसका खुलासा करते हुए शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में पता लगा कि कैसरगंज बहराइच का रहने वाला मोहम्मद शाद 19 वर्षीय नीट का छात्र है जोकि इंस्टाग्राम हैक कर लड़कियों को ब्लैकमेल करने का कार्य करता है। अब तक यह करीब 50 लड़कियों के इंस्टाग्राम हैक कर चुका है। पुलिस ने इसे मोहन नगर से गिरफ्तार किया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह लड़कियों को लिंक भेजता था, उसके बाद उनकी आईडी पासवर्ड हैक कर लेता था। उसके बाद अश्लील फोटो डालने के एवज में रंगदारी मांगा करता था और अभी तक करीब 50 लड़कियों को यह अपना शिकार बना चुका है।

यह भी पढ़ें: लंदन में संपत्ति दिलवाने का झांसा देकर आठवी पास ने इंजीनियर से 60 लाख ठगे

यह भी पढ़ें: अगर भाजपा ने योगी के नेतृत्व में चुनाव लड़ा तो गठबंधन नहीं : ओमप्रकाश राजभर

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग