29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आठ साल के मासूम के सामने पिता ने उसकी मां को गोली मारी, फिर कर ली आत्महत्या

दूसरी शादी के बाद पत्नी ने पहले बच्चे काे अपने साथ रखने का प्रस्ताव रखा तो पति ने मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ तो पत्नी ने पहले पत्नी को मौत के घाट उतारा फिर खुद भी आत्महत्या कर ली।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रामपुर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 8 Aug 2021, 12:22 PM IST

img-20210807-wa0062.jpg

मृतका की फाइल फोटो

रामपुर . आठ साल के मासूम बेटे के सामने उसकी माँ की सौतेले पिता ने गोली मारकर ( wife murder ) हत्त्या कर दी बाद में पिता ने खुद को भी गोली मार ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए हैं। पुलिस अब परिवार को लोगों से पूछताछ करके घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

घटना की बजह बना है आठ साल का बेटा

दरअसल 9 माह पहले दोनों ने दूसरी शादी की थी. पहले पति से महिला का एक आठ साल का बेटा था, शादी के बाद से पति पत्नी में इस बात को लेकर विवाद रहता था कि इस बेटे को में साथ में नहीं रखूंगा लेकिन पत्नी ज़िद करती थी कि में इसे अपने साथ रखूंगी महिला अपने पति से नराज होकर मायके चली गई। पति उसे लेने के लिए मायके गया। महिला बेटे काे साथ लेकर चलने लगी इसी बात को लेकर दोनों के बीच तनातनी हो गई। इसके बाद युवक ने अवैध पिस्टल से पहले पत्नी को गोली मारी फिर खुद को गोलीमार कर आत्महत्या कर ली।

चर्चा का विषय बनी घटना

गांव वालों ने बताया कि ग्राम भैंसिया ज्वालापुर निवासी अनूप सिंह की बेटी 30 वर्षीय कर्मजीत कौर का करीब बारह साल पहले माठखेड़ा निवासी एक व्यक्ति के साथ विवाह हुआ था, जिससे उसके एक पुत्र हुआ। इसके बाद पति से नहीं बनने पर कर्मजीत ने अपने पहले पति को छोड़ दिया और करीब एक साल पहले मनुनगर निवासी 35 वर्षीय जसवीर सिंह उर्फ जस्सी से शादी कर ली। कुछ ही दिनों के बाद इन दोनों में भी अनबन रहने लगी। महिला अपने बेटे के साथ मायके आई हुई थी। शनिवार को जस्सी ने वहां आकर उससे साथ चलने को कहा इसी बीच दोनों में विवाद हो गया। इसी दौरान यह घटना घटी।

यह भी पढ़ें: Hariyali Amavasya 2021 : आज अमावस्या पर बन रहा रवि पुष्य योग, राशि अनुसार पौधे लगाने से चमकेगी किस्मत

एडिशनल एसपी संसार सिंह का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की जांच पड़ताल की जा रही है। सीओ बिलासपुर विद्याकिशोर मामले की जांच कर रहे हैं। अभी तक की जांच में पता चला है कि दोनों मृतको की दूसरी शादी 9 माह पहले हुई थी। पहले पति से हुए आठ साल के बेटे को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद था। उसी विवाद को लेकर पति-पत्नी में अक्सर मारपीट होती रहती थी पत्नी मायके चली आई थी कल पत्नी को बुलाने जब पति घर पहुंचा पत्नी ने बेटे को संग लेकर चलने की बात की जिसको लेकर उसके पति ने गोली मारकर हत्या कर दी और खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस के बड़े नेता का दावा, UP में फिर पूर्ण बहुमत से बनेगी बीजेपी की सरकार, ऑडियो वायरल

यह भी पढ़ें: UP Panchayat Sahayak Recruitment 2021: प्रधान की जाति के अभ्यर्थी को ही मिलेगी पंचायत सहायक की नौकरी, ऐसे बनेगी मेरिट लिस्ट