29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस के बड़े नेता का दावा, UP में फिर पूर्ण बहुमत से बनेगी बीजेपी की सरकार, ऑडियो वायरल

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव इमरान मसूद बोले- विधानसभा चुनाव से पहले मेरी छवि खराब करने के लिए विपक्षी लोगों ने वायरल किया ऑडियो।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

lokesh verma

•

Updated: 8 Aug 2021, 11:05 AM IST

audio_viral.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
सहारनपुर. जैसे-जैसे यूपी विधानसभा चुनाव (UP Assembly Elections 2022) नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे प्रदेश की सियासत गर्माने लगी है। इसी कड़ी में यूपी कांग्रेस के एक नेता का ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल ऑडियो (Audio Viral) में कांग्रेस नेता (Congress Leader) कहते नजर आ रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के हिंदुत्व की काट किसी भी पार्टी के पास नहीं है। वह कह रहे हैं कि मौजूदा परिस्थिति को देखकर लगता है कि यूपी में एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार (BJP Goverment) ही बनेगी। यूपी भाजपा को हराने के लिए वेस्ट बंगाल जैसे समीकरण चाहिए।

यह भी पढ़ें- UP Election 2022: अखिलेश से मुलाकात को लेकर शिवपाल ने खोला बड़ा राज, कहा- सपा पहली और सबसे बड़ी प्राथमिकता

बता दें कि करीब दो मिनट का यह ऑडियो कांग्रेस और सपा नेता (SP Leader) के बीच हुई वार्ता का बताया जा रहा है। इस ऑडियो में कांग्रेस नेता सपा नेता को नाम से भी संबोधित कर रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि यह ऑडियो कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव इमरान मसूद (Imran Masood) का है। वायरल ऑडियो में दोनों नेता यूपी के राजनीतिक समीकरण पर चर्चा कर रहे हैं। ऑडियो में कांग्रेस नेता कह रहे हैं कि मौजूदा हालातों को देखकर लग रहा है कि भाजपा 225 सीट जीतेगी। जबकि कांग्रेस के खाते में एक भी सीट नहीं आएगी। इतना ही नहीं ऑडियो में कांग्रेस नेता यह भी दावा कर रहे हैं कि अगर सपा को 150 से अधिक सीट मिलीं तो वह राजनीति छोड़ देंगे। आगे कांग्रेस नेता कहते हैं कि फ्रंट फुट पर खेलने का दमखम सिर्फ राहुल गांधी और ममता बनर्जी ही रखते हैं, बाकी कोई नहीं।

वायरल ऑडियो को लेकर जब कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव इमरान मसूद से बात की गई तो उन्होंने साफ कहा कि यह ऑडियो किसका है और किसने इसे वायरल किया है, उन्हें नहीं पता। मसूद ने कहा कि विधानसभा चुनाव पास आने पर उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। विपक्षी लोग इस तरह की हरकतें कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- सीएम योगी ने मुलायम सिंह को कहा अब्बाजान तो भड़के अखिलेश यादव, किया पलटवार