मेरठ

युवक को घर बुलाकर दी शराब पार्टी और उतार दिया मौत के घाट

ईंट से चेहरा और सिर बुरी तरह से कुचलाहत्या के बाद मौके से फरार हुए हत्यारोपीखेत से बरामद हुआ खून से लथपथ शव
2 min read
• •
Updated: 24 May 2021, 11:17 PM IST
MURDERS : जानिए सूरत में कैसे एक जनें के हाथों सगे भाई और दूसरे से हुई पत्नी की हत्या?
MURDERS : जानिए सूरत में कैसे एक जनें के हाथों सगे भाई और दूसरे से हुई पत्नी की हत्या?

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मेरठ. ( meerut news ) दोस्तों ने युवक को घर से बुलाकर पहले शराब पार्टी की उसके बाद ईंट से चेहरा और सिर कुचलकर उसकी ( murder ) हत्या कर दी। खून से लथपथ शव आज सुबह खेत में पड़ा मिला। युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है। वहीं हत्या के आरोपी मृतक युवक के दोस्त घटना के बाद से फरार हो गए हैं।

बताया गया कि युवक की हत्या करने वाले आरोपी गांव के ही रहने वाले हैं। घटना की सूचना मिलते ही पल्लवपुरम और दौराला थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार दुल्हैडा गांव निवासी अजय शाम को पार्टी में जाने की बात कहकर घर से निकला था। वह देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो उसकी तलाश शुरू की गई लेकिन उसका पूरी रात कहीं पता नहीं चला। सोमवार की सुबह युवक अजय का शव गांव के ही एक किसान के खेत में पड़ा मिला। शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। अजय 12वीं तक पढ़ाई कर चुका था और आगे की पढ़ाई की तैयारी कर रहा था। बताया गया कि अजय के पिता अशोक मकान में चिनाई का काम करते हैं।

परिजनों ने बताया कि जिस जगह अजय का शव पड़ा मिला वहां पर बीयर की खाली बोतल भी मिली है। परिजनों का कहना है कि पहले दोस्तों ने अजय को शराब पिलाई फिर बाद उसकी निर्मम हत्या कर दी। पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दे दी गई है। उधर पुलिस हत्या के सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
इंस्पेक्टर पल्लवपुरम देवेश शर्मा का कहना है कि मृतक की उम्र लगभग 19 वर्ष है और मृतक की पहचान अजय के रूप में हुई है। मृतक के चेहरे और उसके सिर पर ईंट के कई वार हैं। मौके से भी खून से सनी कईं ईंटें बरामद हुई हैं। उन्होंने बताया कि हत्या के आरोपी इसी गांव के बताए जा रहे हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

Updated on:
24 May 2021, 11:17 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला

पत्नी से झगड़ा करने के बाद पति ने खुद को जिंदा जलाया या दूसरी है वजह? घर में आग लगने से शख्स की मौत; मेरठ केस की Inside Story

फांसी की सजा होने के बाद रविता की तबीयत बिगड़ी, तेज बुखार आया, आज से दोनों की होगी काउंसिलिंग