30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Board Exam 2021 : 12वीं के छात्रों को निर्देश- करते रहें परीक्षा की तैयारी किसी भी वक्त आ सकती है परीक्षा की डेट

UPMSP UP Board 10th 12th Exam 2021- उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम व शिक्षा मंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने बताया कि 12वीं की परीक्षाओं पर केंद्र सरकार की ओर से निर्देश मिलने का इंतजार है, निर्देश मिलते ही यूपी बोर्ड एक महीने के अंदर परीक्षा कराकर परिणाम घोषित कर देगा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 24 May 2021, 4:20 PM IST

UPMSP up board 10th 12th exam 2021 update by dinesh sharma

UP Board Exam 2021 : 12वीं के छात्रों को निर्देश- करते रहें परीक्षा की तैयारी किसी भी वक्त आ सकती है परीक्षा की डेट

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. UPMSP UP Board 10th 12th Exam 2021. यूपी बोर्ड के हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) की परीक्षा पर सरकार के फैसले का 56 लाख से परीक्षार्थियों को है। 10वीं के छात्रों को प्रमोट करने की बात कही जा रही है, जबकि 12वीं की परीक्षा की तारीख किसी भी वक्त आ सकती है। स्टूडेंट्स को परीक्षा की तैयारी करते रहने को कहा गया है। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम व शिक्षा मंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं की परीक्षा के सम्बंध में जो भी फैसले होंगे, मई के अंत तक बता दिये जाएंगे। दिनेश शर्मा 23 मई को केंद्र के साथ कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा पर हुई उच्च स्तरीय बैठक में शामिल थे।

डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि बोर्ड परीक्षा के लिए यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद और प्रदेश सरकार की तैयारियां पूरी हैं। 12वीं की परीक्षाओं पर केंद्र सरकार की ओर से निर्देश मिलने का इंतजार है। निर्देश मिलते ही यूपी बोर्ड एक महीने के अंदर परीक्षा कराकर परिणाम भी घोषित कर देगा। उन्होंने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं के संदर्भ में वह इसी हफ्ते उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलेंगे।

यह भी पढ़ें : पिछले साल हाईस्कूल में फेल 4.62 लाख बच्चों का क्या होगा?