मेरठ

पाॅश इलाके के मार्केट से दिनदहाड़े विवाहिता का अपहरण कर हाइवे पर चलती कार में गैंगरेप

मीरापुर के पास बेहोशी की हालत में फेंककर भागे अपहरणकर्ता  
2 min read
• •
Updated: 21 May 2018, 12:58 PM IST
meerut
पाॅश इलाके के मार्केट से दिनदहाड़े विवाहिता का अपहरण कर हाइवे पर चलती कार में गैंगरेप

मेरठ। मेरठ में बदमाशाें के ऊपर से पुलिस का खौफ खत्म हो चुका है। आए दिन हत्या, चोरी और मारपीट की वारदातें हो रही है, लेकिन अब मेरठ के पाॅश इलाके शास्त्रीनगर के सेंट्रल मार्केट से एक विवाहिता का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया गया। दुस्साहस देखिए कि जिस समय विवाहिता का अपहरण किया जा रहा था, उस दौरान सभी दुकानें खुली हुई थी और विवाहिता के अपहरण करने की हिम्मत किसी भी दुकानदार या राह चलते लोगों ने नहीं की। अपहरणकर्ता के सामने विवाहिता चिल्लाती रही लोगों से बचाव की गुहार लगाती रही, लेकिन कोई उसके बचाव को नहीं आया। आरोप है कि अपहरणकर्ता विवाहिता का अपहरण कर उसे हाइवे पर ले गए और चलती कार में उसके साथ बलात्कार किया। इसके बार उसे मारने के उद्देश्य से मुजफ्फरनगर के मीरापुर क्षेत्र में फेंककर फरार हो गए। बदहवास विवाहिता ने एक कार चालक को रोककर 100 नंबर पर फोन किया तो पुलिस मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़ेंः योगी सरकार ने मायावती के इस खास सिपाही पर लिया बड़ा निर्णय

सेंट्रल मार्केट की दुकान से अपहरण

देहली गेट थाना क्षेत्र निवासी एक महिला की ससुराल शास्त्रीनगर में हैं। उसका पति नेता बताया जाता है। महिला की अपने पति से नहीं बनती और वह शास्त्रीनगर की सेंटल मार्केट स्थित एक दुकान में सेल्स गर्ल्स की नौकरी करती है। महिला के अनुसार रविवार की दोपहर जब वह दुकान पर थी, उसी दौरान उसका पति और देवर अपने दो अन्य दोस्तों के साथ आए और हथियार दिखाते हुए दुकान मालिक को आतंकित किया। इसके बाद उसे जबरन उठाकर कार में डालने लगे। उसने इसका विरोध किया और चीखी-चिल्लायी भी, लेकिन कोई उसकी मदद को नहीं आया। इसके बाद आरोपी महिला को कार में डालकर इधर-उधर घुमाते रहे। उसको हाइवे पर ले गए और वहां पर उसका मुंह बांधकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसके साथ मारपीट की, जिससे वह बेहोश हो गई तो उसे मरा समझकर रविवार की देर शाम को मवाना-मीरापुर रोड पर स्थित गांव दलपत के पास फेंंककर फरार हो गए। होश में आने पर उसने एक कार चालक की मदद से 100 नबर पर फोन किया। मौके पर पहुंची जानसठ पुलिस ने महिला को मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी गंभीर हालत देखते हुए उसे मेरठ रेफर कर दिया। अपहरण के आरोपियों का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला