1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यहां पारे ने तोड़ दिया पिछले पांच साल का रिकार्ड, एनसीआर में अभी आैर बढ़ेगी गर्मी

पिछले पांच वर्ष में मई का यह रविवार रहा सर्वाधिक गरम दिन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 20 May 2018, 10:00 PM IST

meerut

यहां पारे ने तोड़ दिया पिछले पांच साल का रिकार्ड, एनसीआर में अभी आैर बढ़ेगी गर्मी

मेरठ। मेरठ जिले में इस बार गर्मी ने पांच साल का रिकार्ड तोड़ दिया है। मई के अंतिम दिनों में प्रचंड तरीके से पड़ रही गर्मी से लोगों को जून तक भी कोई राहत की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार अब पारा चढेगा और एक सप्ताह बाद लू भी अपना करिश्मा दिखाना शुरू कर देगी। पिछले पांच वर्ष में मई माह में इतनी गर्मी नहीं पड़ी जितनी आज रविवार को है। रविवार को पारे ने मई माह में गर्मी का रिकार्ड तोड़ दिया जबकि अभी मई खत्म होने में दस दिन बाकी है।गर्मी का महीना वैसे भी दुखदाई होता हैं और इस बार की गर्मी ने तो रिकॉर्ड ही तोड़ दिया हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस बार मेरठ में गर्मी ने पिछले पांच साल का रिकॉर्ड तोड़ा है। मौसम विभाग के अनुसार एनसीआर में गाजियाबाद, मेरठ और दिल्ली में आने वाले दिनों में पारा और चढने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ेंः पिता की एेसी हरकतों पर बेटी को लेकर मां रात में ही पहुंच गर्इ थाने, पुलिस ने वापस भेज दिया घर...

यह भी पढ़ेंः इन जनपदों में मिलने जा रही है खास छूट, कहीं इसमें आप तो शामिल नहीं

40 से ज्यादा रहा तापमान

मेरठ में औसतन 40 डिग्री तापमान है। स्थानीय लोगों का गर्मी से बुरा हाल है। सबसे अधिक परेशानी उन नवजातों को हो रही है जिनको स्कूल जाना होता है और दोपहर तपती धूप में घर की वापसी होती है। गर्मी से लोगों का बुरा हाल है और दैनिक जीवन में लोगों को तपती गर्मी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। मजदूर वर्ग भी गर्मी से खासा परेशान दिख रहा है। मजदूर वर्ग के लोगों का कहना है कि अगर इसी तरह से गर्मी पड़ती रही तो उनकी आमदनी में भी इसका गहरा असर पडे़गा। गर्मी का असर उनके रोजगार पर भी पड़ रहा है।

यह भी पढ़ेंः यूपी के इस शहर में रमजान को लेकर रहेगी कड़ी सुरक्षा, बनाया गया पूरा प्लान

यह भी पढ़ेंः कैराना और नूरपुर उपचुनाव को लेकर इन्होंने दी बड़ी चेतावनी, जानिए पूरा मामला

गर्मी से प्रभावित रहा लोगों का दिन

गर्मी के चलते बाजारों में दिन में कोई चहल-पहल नहीं देखी गई। अब तक मई में आज का रविवार सर्वाधिक गरम दिन रहा। दुकानदारों का कहना है कि पहले जून और जुलाई में इतनी गर्मी होती थी, लेकिन इस साल मई महीने में ही जून और जुलाई वाली गर्मी पड़ रही है। गर्मी के चलते जिले में बिजली कटौती की शिकायत भी बढ गई है। लोगों का कहना है कि बिजली सप्लाई को लेकर सरकार के वादे भी इस गर्मी के आगे फीके पड़ने लगे है। गर्मी से रोजेदारों को भी अधिक परेशानी हो रही है। देहात क्षेत्र में बिजली कटौती का बुरा हाल है। मेरठ के मवाना, परीक्षितगढ, सरधना में अंधाधुध बिजली कटौती जारी है। लोग गर्मी से बचने के लिए तरह-तरह के उपाय कर रहे हैं। बिजली की दुकानों पर कूलर और पंखे की बिक्री बढ़ गई है। पल्लवपुरम कृषि विभाग के मौसम वैज्ञानी अशोक सेंगर ने बताया कि अभी पारा और बढ़ने की उम्मीद है। आज का रविवार यानि 20 मर्इ को पिछले पांच वर्ष में सर्वाधिक गरम दिन रहा।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश