मेरठ

घर में सोई थी 14 साल की लड़की, आधी रात को घर के बाहर कराहने की आवाज सुन पहुंचे परिजन तो फटी रह गईं आंखें

घर में सो रही नाबालिग के साथ हुआ कुछ ऐसा कि कांप जाए रूह

2 min read
Jun 23, 2018
घर में सोई थी 14 साल की लड़की, आधी रात को घर के बाहर कराहने की आवाज सुन पहुंचे परिजनों तो फटी रह गई आंखें

बागपत. घर में सो रही एक किशोरी को दो युवकों द्वारा उठाकर ले जाने और उसके साथ गैंगरेप करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवकों ने दुष्कर्म के दौरान किशोरी की पिटाई भी की। इसके बाद वे पीड़िता को घर की दीवार के पास फेंक दिया। साथ परिजनों को बताने या शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़िता ने घटना की जानकारी परिजनों दी। पीड़ित परिवार ने कोतवाली में मामले की शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है।

ये भी पढ़ें

बीच बाजार सिरफिरे आशिक ने युवती पर चाकू से हमला कर उतारा मौत के घाट, भीड़ ने घेरा तो खुद पर भी किए वार

बागपत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को शिकायत करते हुए बताया कि उसकी 14 वर्षीय नाबालिग बेटी घर में सो रही थी। देर रात दो युवक दीवार फांदकर घर में घुस आए और उसकी बेटी को उठाकर ले गए। इसके बाद दोनों युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और विरोध करने पर उसकी पिटाई भी की। वारदात को अंजाम देकर आरोपी उसे घर की दीवार के पास फेंककर फरार हो गए। देर रात्रि उनकी नींद खुली तो उन्होंने बेटी को दीवार के पास तड़पते हुए पाया।

पूछने पर बेटी ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। उसने बताया कि आरोपियों ने परिजनों को बताने या पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। उन्होंने जब आरोपियों के परिजनों से मामले की शिकायत की तो उन्होनें भी गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। इससे परिवार दहशत में है। उन्होंने कोतवाली पर शिकायत कर किशोरी का मेडिकल कराने तथा आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। कोतवाल दिनेश कुमार ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

ये भी पढ़ें

सवा सौ करोड़ के जमीन घोटाले में आरोपी यीडा के पूर्व सीईओ व सेवानिवृत्त आईएएस पीसी गुप्ता गिरफ्तार
Published on:
23 Jun 2018 11:04 am
Also Read
View All
सौरभ हत्याकांड अपडेट: नीले ड्रम वाली मुस्कान बोली-संपत्ति के लिए फंसाया गया, थानेदार समेत इन्हें कोर्ट में तलब करने की मांग; आज क्या?

बेटी बोली- काले रंग के कपड़े में एक चोर आया मम्मी को मार कर चला गया…मां की लाश के पास रोती मिलीं तीन मासूम बेटियां

योगी राज में इंसाफ की गुहार: मेरठ में ठगी का शिकार पूर्व फौजी रोते हुए बोला- मेरे साथ न्याय करो

नीले ड्रम वाली मुस्कान का साथी साहिल कोर्ट में नहीं दे सका कोई सबूत; मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड की अगली सुनवाई कब?

कलयुगी औलाद ने पिता का फावड़े से फोड़ डाला सिर; लहूलुहान होकर गिरे, मामूली सी बात पर मेरठ में हुआ हत्याकांड