इंस्पेक्टर एमपी सिंह ने मामले की जानकारी होने से इनकार किया है। वहीं एसपी देहात राजेश कुमार ने एक इंस्पेक्टर को गांव भेजकर जांच के बाद कार्रवाई के आदेश दिए थे, लेकिन इस पर गुरुवार को भी अमल नहीं दिखाई दिया। एसपी देहात राजेश कुमार का कहना है कि पुलिस गांव में गई थी, लेकिन ग्रामीणों ने इस बारे में जानकारी देने से मना कर दिया। वहीं उनका कहना है कि इंस्पेक्टर मवाना इस मामले की गोपनीय रूप से जांच कर रहे हैं। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।