3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मामा के घर छुटि्टयां बिताने आई 13 वर्षीय लड़की से 7 युवकों ने किया गैंगरेप, वीडियो भी बनाया

बुलंदशहर जिले के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में की सनसनीखेज मामला
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

lokesh verma

•

Updated: 22 Jun 2018, 10:49 AM IST

Bulandshahr

मामा के घर छुटि्टयां बिताने आई 13 वर्षीय लड़की से 7 युवकों ने किया गैंगरेप

बुलंदशहर. योगी राज में भी बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। दरिंदों की नजर आज भी सड़क पर निकलने वाली मासूमों को घूरती हैं। ताजा मामला बुलंदशहर का है, जहां अपने मामा के घर रहने आई एक 13 साल की नाबालिग से एक-दो नहीं बल्कि, गांव के ही सात दबंगों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। इतना ही नहीं दरिंदों ने इस शर्मनाक हरकत का वीडियो भी बना लिया और किसी को बताने पर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी दी है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए गैंगरेप का मामला दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा दिया है।

2 गैस एजेंसी का मालिक बेटा है करोड़पति, लेकिन बुजुर्ग मां-बाप को नहीं दे सकता दो रोटी

दरअसल, मामला बुलंदशहर जिले के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 13 साल की नाबालिग अपने मामा के घर कुछ दिन के लिए रहने आई थी। इसी दौरान वह मामा के घर से कहीं जा रही थी तभी दो युवकों ने उसे खेत में खींच लिया। छात्रा का आरोप है कि पहले दो युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया। उसके बाद खेत में पहले से ही मौजूद पांच युवकों ने भी उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान दरिंदों ने इस घटना का वीडियो भी बनाया और पीड़िता को धमकी दी कि अगर उसने इस घटना की किसी को भी जानकारी दी तो वह वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे।

भाजपा-पीडीपी का गठबंधन टूटने पर आजम खां ने पीएम मोदी के लिए कह दी ऐसी बात कि दिल्ली तक मचा हड़कंप

वहीं, बुलंदशहर पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है। एसपी देहात रहीस अख्तर का दावा है कि पूरे प्रकरण की गहनता से जांच की जा रही है और घटना के साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं, लेकिन अभी तक आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। बुलंदशहर पुलिस भले ही पूरे प्रकरण की गहनता से जांच करा जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही हो, लेकिन यह पहली बार नहीं जब दरिंदगी की ऐसी घटना से बुलंदशहर शर्मशार हुआ है।

ईद पर लोगों से गले मिलने वाली लड़की ने अब वीडियो को लेकर की ये चौंकाने वाली अपील, देखें वीडियो-