मेरठ

सौ करोड़ के कर्जदार मेरठ के नीरव मोदी की सम्पत्ति पर पिछले 15 दिन में लग गए 25 नोटिस!

छह मार्च से परिवार समेत गायब है होटल मालिक, लेनदारों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज नहीं अभी तक  
2 min read
• •
Updated: 24 May 2018, 2:29 PM IST
meerut
सौ करोड़ के कर्जदार मेरठ के नीरव मोदी की सम्पत्ति पर पिछले 15 दिन में लग गए 25 नोटिस!

मेरठ। 100 करोड़ रुपये के कर्जदार होटल 'हारमनी इन' के मालिक हिमांशु पुरी के परिवार समेत छह मार्च से गायब होने के बाद होटल मालिक की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। करीब डेढ़ महीने पहले 25 करोड़ रुपये की लेनदार कंपनी ने गढ़ रोड स्थित होटल हारमनी पर नोटिस चस्पा कर दिया था। इसके बाद होटल आैर शास्त्रीनगर एच ब्लाॅक स्थित कोठी की नीलामी भी कर दी। जिसकी अब जांच चल रही है। यह प्रक्रिया होने के बाद पिछले 15 दिन में लेनदारों ने बंद होटल 'हारमनी इन' गुपचुप अपने-अपने नोटिस लगाने शुरू कर दिए हैं। अब तक होटल पर 25 से ज्यादा नोटिस चस्पा कर दिए गए हैं। बताते हैं कि मेरठ के इस नीरव मोदी पर 100 करोड़ रुपये का कर्ज है। इसमें रिलायंस कैपिटल के 25 करोड़, नगर निगम के करीब 13 लाख, अन्य बैंकों का कर्ज समेत 50 व्यापरियों का भी कर्ज है। हालांकि अभी तक पुलिस के पास इस संबंध में किसी की तहरीर नहीं पहुंची है।

नगर निगम कोशिश कर रहा अपने कब्जे की

सूत्रों की मानें तो नगर निगम के अफसर भवन कर का पैसा नहीं मिलने की सूरत में होटल 'हारमनी इन' को अपने कब्जे में लेने की जुगत में है। वह अपने संरक्षण में किराए पर होटल चलाने की सोच रहा है। यही नहीं अन्य लेनदार अब भी सामने नहीं आ रहे है, लेकिन बंद होटल के मुख्य दरवाजे पर गुपचुप नोटिस चस्पा कर दिए हैं।

यहां तक एेसे पहुंचा पूरा मामला

मेरठ की शान कहा जाने वाला होटल 'हारमनी इन' वेस्ट यूपी के नामचीन होटलों में शुमार था। कभी यहां पर रणजी क्रिकेट टीमों के खिलाड़ियों के अलावा अन्य बड़ी हस्तियां रूकती थी, लेकिन वक्त ने ऐसा खेल दिखाया कि होटल मालिक हिमांशु पुरी करोड़ों के कर्ज में डूबता चला गया और जब देनदारियां 100 करोड़ के आसपास पहुंच गई तो अपने परिवार सहित दिनांक 6 मार्च की रात को मेरठ को छोड़कर अज्ञात स्थान पर चला गया। उसका तब से कोई अता-पता नहीं है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला