मेरठ

ऊंट पर सवार होकर नामांकन दाखिल करने पहुंचा ये प्रत्याशी, वजह सुन आप भी करेंगे तारीफ, देखें वीडियो

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन के अंतिम दिन मेरठ-हापुड़ लोकसभा क्षेत्र से 13 नेताआें ने नामांकन पत्र भरे
2 min read
• •
Updated: 25 Mar 2019, 6:38 PM IST
lok sabha chunav Nomination
ऊंट पर सवार होकर नामांकन दाखिल करने पहुंचा ये प्रत्याशी, वजह सुन आप भी करेंगे तारीफ, देखें वीडियो

मेरठ. लोकसभा चुनाव 2019 (lok sabha election 2019) के पहले चरण के लिए नामांकन के अंतिम दिन मेरठ-हापुड़ लोकसभा क्षेत्र से 13 नेताआें ने नामांकन पत्र भरे। इस तरह अब तक कुल 15 नामांकन पत्र दाखिल हो चुके हैं, जिसमें विभिन्न राजनीतिक दलों के अलावा निर्दलीय उम्मीदवार भी शामिल हैं। सोमवार को एक ओर जहां राजनीतिक दलों के उम्मीदवार लाखों रुपये की लग्जरी गाड़ियों में सवार होकर नामांकर पत्र दाखिल करने पहुंचे। वहीं एक निर्दलीय उम्मीदवार ऐसा भी था, जो अपने वाहन के कारण लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। दरअसल इस उम्मीदवार का नाम सेंसर पाल है।

दरअसल, निर्दलीय उम्मीदवार सेंसर पाल अपना नामांकन पत्र दाखिल करने ऊंट पर सवार होकर कलेक्ट्रेट पहुंचे तो सभी की नजरें उन पर जाकर टिक गर्इ। नामांकन दाखिल करने के बाद मीडिया से मुखतिब होते हुए उन्होंने कहा कि वे किसी पार्टी या दल से नहीं है। वे निर्दलीय रूप से चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मकसद गरीबों के लिए काम करना है। वे अति पिछड़े और दलितों के लिए काम करने के लिए राजनीति में आए हैं। उन्होंने कहा कि आज दलों के एजेंडे से दलित पूरी तरह से गायब हैं। उन्होंने कहा कि वे चुनाव जीतकर गरीब जनता की आवाज बनना चाहते हैं।

ऊंट पर सवार होने के पीछे बतार्इ ये वजह

जब उनसे पूछा गया कि वे ऊंट पर सवार होकर आए हैं इससे क्या संदेश देना चाहते हैं। इस पर उन्होंने बताया कि आज बड़ी-बड़ी पार्टियों के लोग लग्जरी गाड़ियों में सवार होकर नामांकन करने पहुंच रहे हैं। ये उनकी फिजूलखर्ची नहीं तो और क्या है। गरीबों के पास कार नहीं होती। लग्जरी गाड़ियों का काफिला नहीं होता। इसीलिए मैं ऊंट पर सवार होकर नामांकन करने आया हू। ऊंट गरीब और निचले लोगों के यातायात का साधन है। इसलिए वे ऊंट पर बैठकर नामांकन करने आए हैं।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला