1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मंदिर में दर्शन करने पहुंचे प्रेमी-प्रेमिका की गोलियों से भूनकर हत्या, मौके पर मचा हाहाकार, देखें वीडियो-

गाजियाबाद कोतवाली क्षेत्र के सार्इं उपवन स्थित मंदिर में दिया वारदात को अंजाम उत्तराखंड के गढ़वाल का रहने वाला है मृतक युवक दोनों को गोली मारते ही फरार हुआ आरोपी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

lokesh verma

•

Updated: 25 Mar 2019, 4:26 PM IST

ghaziabad

मंदिर में दर्शन करने पहुंचे प्रेमी-प्रेमिका की गोलियों से भूनकर हत्या, मौके पर मचा हाहाकार, देखें वीडियो-

गाजियाबाद. महानगर में सोमवार सुबह प्रेमी-युगल की दिनदहाड़े मंदिर में बेरहमी से हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा है कि कोतवाली क्षेत्र इलाके में स्थित सार्इं मंदिर में प्रेमी युगल दर्शन कर लौट रहे थे। इसी बीच मंदिर परिसर में अज्ञात शख्स ने दोनों की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देते ही आरोपी मौके से फरार हो गया। वहीं गोलियाें की तड़तड़ाहट सुनकर मौके पर पहुंचे तो देखा कि दोनों जमीन पर लहू-लुहान हालत में पड़े थे। इसके बाद लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। युवक का नाम गढ़वाल निवासी अन्नू चौहान बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- अभिनेत्री जयप्रदा ने थाम लिया भाजपा का दामन, आजम खान के खिलाफ लड़ेंगी चुनाव

बता दें कि वारदात गाजियाबाद कोतवाली क्षेत्र के सार्इं उपवन स्थित मंदिर में हुर्इ है। सोमवार की सुबह पुलिस को कुछ लोगों से सूचना मिली कि एक युवक और एक युवती के शव लहूलुहान हालत में पड़े हैं। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों मंदिर में दर्शन करने के बाद वापस लौट रहे थे। इसी बीच एक अन्य शख्स ने उन पर गोलियां चला दीं आैर फरार हो गया। मौके पर मौजूद आसपास के लोगों का कहना है कि यहां पर गोली चलने की आवाज आई थी। गोली चलाने वाला कोई दूसरा शख्स था।

यह भी पढ़ें- फैशन डिजाइनर के साथ युवकों ने की एेसी अश्लील हरकत कि पहुंच गई थाने, देखें वीडियो-

वहीं एक स्थानीय युवक ने बताया कि जिस वक्त गोली चलने की आवाज आई थी तो उस दौरान एक शख्स को उसने जाते हुए देखा था। युवक का नाम गढ़वाल निवासी अन्नू चौहान बताया जा रहा है, जो विजय नगर में किराए के मकान में रहता था। वहीं 32 वर्षीय युवती भी यहीं की रहने वाली है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पिछले काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती के परिजनों को भी दोनों के प्रेम संबंधों की जानकारी थी।

इस पूरे मामले में एसपी सिटी श्लोक कुमार का कहना है कि सार्इं मंदिर में एक युवक और एक युवती का शव बरामद हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें- तीन तलाक पर बिल पास कराने वाली समीना ने किया चुनाव लड़ने का ऐलान, बोलीं- जयप्रदा और आजम के रिश्ते को करूंगी उजागर