मेरठ

Meerut: लॉकडाउन के दौरान बाजार खुलने और भीड़भाड़ का वीडियो वायरल, एसएसपी ने शुरू कराई जांच

Highlights मेरठ के शकूर नगर क्षेत्र का वीडियो हुआ था वायरल वीडियो में काफी भीड़ थी, इस दिन पैठ भी लगी दिखी एसएसपी अजय साहनी ने एसपी क्राइम को जांच सौंपी  
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Apr 2020, 2:11 PM IST
meerut

मेरठ। मेरठ शहर के शकूर नगर क्षेत्र में खुले बाजार और लगी पैठ का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अफसर सख्ते में आ गए हैं। हालांकि जिस युवक ने शकूर नगर में खुले बाजार का वीडियो बनाकर वायरल किया था, उसे डिलीट कर दिया है, लेकिन इस मामले में एसएसपी अजय साहनी ने जांच कराने का निर्णय लिया है। एसएसपी अजय साहनी ने एसपी क्राइम रामअर्ज को इस मामले की जांच सौंपी है। इस मामले में सीओ कोतवाली और सीओ और लिसाड़ी गेट के एसओ से भी पूछताछ चल रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक युवक खुद बाजार के बीचोंबीच खड़े होकर बता रहा है कि यहां लॉकडाउन का कोई असर नहीं है। सड़क पर मुर्गा भी बिक रहा है और जूते चप्पल भी। लोग आते-जाते सामान की खरीददारी भी करते दिखाई दिए। सड़क पर भारी भीड़ भी जमा है। फलों की रेहडिय़ां भी लगी दिख रही हैं तो महिलाएं भी काफी तादाद में नजर आ रही हैं। किसी के मुंह पर मास्क भी नहीं हैं। युवक वीडियो में बता रहा कि यहां जो सामान चाहो मिल जाएगा।

वीडियो बनाने वाले युवक का दावा है कि यह मेरठ के शकूरनगर इलाके का वीडियो है, जहां लॉकडाउन का कोई असर नहीं है। यह वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया और इस वीडियो की जांच करवााने के साथ-साथ लिसाड़ी गेट थाना के एसओ और दो सर्किल आफिसर को सवालों में लेते हुए जांच बिठा दी है। एसएसपी ने इस मामले की जांच एसपी क्राइम को सौंपी है।

Published on:
Also Read
View All
मायके वालों ने भी तोड़ लिया रिश्ता, मुस्कान को सताने लगी बेटी की याद, तीन बार मांगी इजाजत

‘मेरी बहन से बात करना बंद कर दे, वरना अंजाम बुरा होगा’ चेतावनी अनसुनी की तो मार डाला

‘किसी से भीख नहीं मांगेंगे, राजनीतिक चेतना जाग चुकी है’, ओवैसी बोले- चंद्रशेखर आजाद CM बने तो प्रदेश में होगा ‘रूल बाय लॉ’

‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप