जनपद के थाना दोघट एरिया में घर बुलाकर एक शख्स की पीट-पीटकर कर हत्या कर दी गई
बागपत. जनपद के थाना दोघट एरिया में घर बुलाकर एक शख्स की पीट-पीटकर कर हत्या कर दी गई। बाद में उसके शव को गांव के बाहर ही सूखे पड़े तालाब में पड़ा मिला। मृतक की पहचान देर शाम से लापता युवक के रूप में हुई। जिसे उसी का दोस्त घर से बुलाकर ले गया था। युवक के शरीर पर चोटों के गहरे जख्म बने हुए थे। शरीर पर मिले जख्त से अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसकी हत्या पीट—पीटकर की गई है। हत्यारो ने युवक के शव को छिपाने के लिए तालाब में गड्ढा भी खोदा था, लेकिन मंसूबे में सफल नही हो पाए। वही पुलिस ने घटनास्थल से एक गाड़ी व शराब की बोतलें बरामद की है। फ़िलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
कत्ल की सनसनीखेज वारदात थाना दोघट क्षेत्र के मोजिजाबाद नांगल गांव की है। गांव के बाहर तालाब किनारे एक युवक का शव पड़ा होने की जानकारी ग्रामीणों को मिली थी। सूचना मिलने पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इक्टठा हो गई। वहीं पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मृतक की शिनाख्त गांव के ही अमित नाम के रूप में हुई थी। मृतक अमित की मां सुमन टेलीफोन एक्सचेंज में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर तैनात है। परिजनों की माने तो अमित को देर शाम उसके गांव के रहने वाले 2 दोस्त अपने साथ ले गए थे, लेकिन वह देर रात बाद भी वापस नहीं लौटा। सुबह के समय कुछ लोगो ने उसका शव गाव के बाहर सूखे पड़े एक तालाब में पड़ा हुआ देखा।
शरीर पर चोटों के गहरे निशान थे, जिससे साफ जाहिर था कि अमित की पीट पीटकर हत्या की गई है। इतना ही नहीं हत्या के बाद आरोपियों ने शव को छिपाने का प्रयास किया था। उन्होंने घटनास्थल से चंद कदमो की दूरी पर एक गड्ढा भी बनाया था। लेकिन किसी कारण अपने मंसूबो में सफल नही हो पाए। पुलिस को घटनास्थल के आपस से कई अहम सबूत भी मिले है। मृतक के परिजनों ने अमित के दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल हत्या के कारणों का अभी पता नही चल पाया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।