हम बात कर रहे हैं उस बेसिक शिक्षा विभाग की, जिस पर अक्सर नाकारा होने के आरोप लगते रहे हैं। बागपत के खेकडा ब्लॉक की बात करें तो यहां के परिषदीय विद्यालयों की हालत कुछ ज्यादा ही खराब थी। कहीं फर्नीचर की अव्यवस्था थी तो कहीं शौचालयों की। किसी स्कूल में किताबें भी नहीं नजर आती थीं, लेकिन अब वह दिन दूर नहीं जब ब्लॉक के स्कूल निजी स्कूलों से टक्कर लेते नजर आएंगे। इसके लिए अध्यापकों का प्रयास सराहनीय है।