19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Moradabad / 26 को अमरोहा में रात में रुकेंगे योगी, मंडल भर के अधिकारीयों के छूटे पसीने

26 को अमरोहा में रात में रुकेंगे योगी, मंडल भर के अधिकारीयों के छूटे पसीने

सीएम योगी आदित्यनाथ प्रदेश एक अलग अलग शहरों का दौरा कर विकास कार्यों का जायजा ले रहे हैं। वे 26 अप्रैल को अमरोहा में पहुंच रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 24 Apr 2018, 10:32 PM IST

moradabad

मुरादाबाद: प्रदेश सरकार के एक साल होने और आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर खुद सीएम योगी आदित्यनाथ प्रदेश एक अलग अलग शहरों का दौरा कर विकास कार्यों का जायजा ले रहे हैं। इसी क्रम में वे 26 अप्रैल को अमरोहा में पहुंच रहे हैं। यहां वे सरकार की योजनाओं के लोकार्पण के साथ ही रात्रि विश्राम करेंगे और हसनपुर तहसील में दलित ग्राम प्रधान के यहां भोजन भी करेंगे। जोकि दलितों को साधने के लिए भाजपा ने अभियान चला रखा है। चूंकि सीएम योगी पहले मुरादाबाद में हवाई पट्टी पर उतरेंगे और उसके बाद हेलीकाप्टर से अमरोहा जायेंगे। इसलिए स्थानीय अधिकारी भी अलर्ट हैं। क्यूंकि सीएम तहसील,अस्पताल या थाने और स्कूल का निरीक्षण न कर लें। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को अपनी तैयारी पुख्ता करने के निर्देश दिए हैं।

मेट्रो गार्डर हादसाः काम में लापरवाही बरते जाने पर डीएमआरसी ने की बड़ी कार्रवाई

13 लोग की मौत के मामले में आयोग की सख्ती पर इस जिले की डीएम ने भेजा ये लेटर

अभी तक जो सीएम का कार्यक्रम मिला है। उसमें मुरादाबाद का निरीक्षण या दौरा प्रस्तावित नहीं है,फिर भी अधिकारी अलर्ट हैं। क्यूंकि पिछले कई दौरों में वे औचक निरीक्षण कर चुके हैं।सीएम राजकीय विमान से लखनऊ से मुरादाबाद भदासना स्थित हवाई पट्टी पर उतरेंगे। और यहां से हेलीकाप्टर लेकर अमरोहा जाएंगे। अमरोहा के हसनपुर तहसील के मेहंदीपुर में वह रात्रि चौपाल में हिस्सा लेंगे। अमरोहा में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मुरादाबाद में भी अफसरों ने ताकत झोंक दी है।

चुनाव से पहले इस तरह लोगों को लुभा रही भाजपा सरकार, दलित वोट बैंक पर ऐसे करेंगे कब्जा

स्कूल से लौटी मां ने बेटी को इस हाल में देखा तो निकल गर्इ चीख, देखें वीडियो

यह तय माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री अमरोहा जाने से पहले मुरादाबाद में भी किसी तहसील, थाना, स्कूल, या गांव में पहुंच सकते हैं। किसी अस्पताल का भी औचक निरीक्षण भी कर सकते हैं। हवाई पट्टी के आसपास के गांवों में भी व्यवस्थाएं बेहतर करने में अफसर जुट गए हैं। मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले 61 कार्यक्रमों की समीक्षा की जा रही है। उनकी प्रगति की सूची तैयार की गई है। मुख्यमंत्री के दौरे पर पुलिस प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया है।

गैंगरेप के बाद महीनों तक चुप थी लड़की, अचानक हुआ ऐसा कि सामने आ गया सच

यह भी देखें प्रेमिका ने लगन पहुंचकर कुछ यूं किया हंगामा

माना जा रहा है कि मुरादाबाद में मुख्यमंत्री किसी न किसी जगह अवश्य जाएंगे। सीएम पोर्टल और आईजीआरसे पर आने वाली शिकायतों की पेंडेंसी नहीं रहे इसका भी ख्याल रखा जा रहा है। ग्राम स्वराज योजना में जो इकतालीस गांव शामिल हैं कहीं सीएम वहां न चल दें इसके लिए भी इन गांवों में एलर्ट कर दिया गया है। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह के मुताबिक सीएम का मुरादाबाद का प्रस्तावित दौरा नहीं है पर ऐतिहातन एलर्ट किया गया है। क्यूंकि वे कहीं भी जा सकते हैं।