19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Saharanpur / अब फेसबुक यूजर्स को लेकर आया यह फतवा, देवंबदी आलिम ने लगाई मोहर

अब फेसबुक यूजर्स को लेकर आया यह फतवा, देवंबदी आलिम ने लगाई मोहर

इस्लामिक शिक्षा के केंद्र देवबंद के मुफ्ती ने मिश्र के फतवे का किया समर्थन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

sharad asthana

•

Updated: 25 Apr 2018, 12:23 PM IST

facebook

सहारनपुर। फेसबुक चलाना गुनाह नहीं लेकिन गैर इस्लामिक पोस्ट पर लाइक या अनलाइक करना इस्लाम मजहब में नाजायज है। मिस्र से जारी हुए इस फतवे का देवबंदी आलिम ने भी समर्थन किया है।

देखें वीडियो: पश्चिमी उत्तर प्रदेश की अन्य खबरें देखने के लिए यहां क्लिक करें

यह भी पढ़ें: आसाराम के खिलाफ रेप केस में फैसला आज, पति की हत्या के बाद बढ़ाई गई इस सरकारी गवाह की सुरक्षा

इस्लाम में बताया नाजायज

सोशल साइट फेसबुक पर लोगों के जरिये फर्जी तरीके से लाइक या अनलाइक कराने को नाजायज करार देने वाले मिस्र के फतवे पर देवबंदी आलिम ने भी अपनी मोहर लगाई है। मिस्र के फतवे का समर्थन करते हुए नायब शहर काजी मुफ्ती अफजर हुसैन ने कहा कि यह इस्लाम में नाजायज है। उन्होंने कहा कि गैर इस्लामिक पोस्ट को नाजायज तरीके से लाइक या अनलाइक कराना इस्लाम के मुताबिक ठीक नहीं है। यह एक जालसाजी के तहत आता है और इस्लाम में जालसाजी की कोई गुंजाइश नहीं है। उनका कहना है कि इस्लाम सच की बात करता है। इसमें गैर इस्लामी बातों के लिए कोई स्थान नहीं है। ऐसे में साफ है कि अगर कोई गलत तरीके से या अपने किसी स्वार्थ को सिद्ध करने के लिए अनलाइक को बढ़ाता है तो यह उचित नहीं है। मिश्र की ओर से जो फतवा आया है, वह उसका समर्थन करते हैं।

यह भी पढ़ें: 26 को अमरोहा में रात में रुकेंगे योगी, मंडल भर के अधिकारीयों के छूटे पसीने

मिस्र ने दिया था यह फतवा

मिस्र के एक मुफ़्ती द्वारा जारी किये गए फतवे में कहा गया था कि सोशल साइट पर अगर फर्जी तरीके से लाइक कराया जा रहा है तो यह नाजायज है। मजहबी एतबार से यह मामला नापसंदीदा है। यह एक तरह की जालसाजी और धोखाधड़ी है। साथ ही यह भी कहा गया था कि इस तरह लाइक या अनलाइक की संख्या में इजाफा करना गलत के दायरे में आता है, क्योंकि यह पसंद और नापसंद का अमल होता है।

यह भी पढ़ें: मेट्रो गार्डर हादसाः काम में लापरवाही बरते जाने पर डीएमआरसी ने की बड़ी कार्रवाई

देवबंदी आलिम ने बताया गलत

मिस्र के फतवे का समर्थन करते हुए देवबंदी आलिम का कहना है कि कुछ लोग लालच के चलते गलत चीजों को लाइक कर उसे बढ़ावा देने का काम करते हैं, जो सरासर गलत है। सभी लोगों को ऐसी पोस्ट पर लाइक और अनलाइक करने से बचना चाहिए।

यह भी पढ़ें: यूपी पुलिस के सिपाही पर लगा गैंगरेप का आरोप, अश्लील वीडियो भी बनाई