
गाजियाबाद. दिल्ली से सटे गाजियाबाद के थाना साहिबाबाद इलाके की एक कॉलोनी में एक दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली 17 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका का शव घर में ही बनी सीढ़ियों की ग्रिल पर लटका हुआ मिला था। परिजनों ने दुश्कर्म के बाद में हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस हत्या और आत्महत्या के एंगल से मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। उसके बाद में घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
जानकारी के अनुसार साहिबाबाद इलाके एक कॉलोनी में रहने वाली रीना (बदला हुआ नाम) एक स्कूल में दसवीं कक्षा में पढ़ती थी। साहिबाबाद एरिया में अपने मात—पिता के साथ एक फ्लैट में रहती थी। छात्र के पिता एक निजी स्कूल में कार्यरत हैं जबकि माता एक निजी स्कूल में अध्यापिका है। परिजनों का कहना है कि पति पत्नी अपने अपने स्कूल चले गए थे। उस दौरान उनकी बेटी स्कूल जाने के लिए तैयार हो रही थी। दोपहर को जब परिजन अपने घर वापस लौटे तो उन्होने बेटी को घर में ही बनी सीढ़ियों की ग्रिल पर लटके देखा तो उनके होश उड़ गए। अपनी बेटी को इस हाल में देखकर उनकी चीख निकल गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर भीड़ इक्टठा हो गई।
सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती दौर में सभी इसको आत्महत्या किया जाना ही माना जा रहा था। लेकिन परिवार वालों ने कई सवाल खड़े करते हुए आरोप लगाया है कि उनकी बेटी के साथ में दुष्कर्म किए जाने के बाद उसकी हत्या की गई है। परिजनों की माने तो किसी भी हालत में बेटी ने आत्महत्या नहीं की है। उन्होंने बताया कि जब वे स्कूल के लिए निकले थे तो उनकी बेटी स्कूल जाने के लिए हंसी खुशी तैयार हो रही थी। उसका कोई झगड़ा भी नही था। किसी से नाराज भी नही थी।
उधर इस पूरे मामले में क्षेत्राधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है। मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। फिलहाल पुलिस नेे मृतका केे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हे। पुलिस कई एंगल से मामले की जांच में जुटी है।
Published on:
25 Apr 2018, 2:10 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.