मेरठ

Lockdown के दौरान शराब तस्कर सक्रिय, पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, चार हुए फरार

Highlights लॉकडाउन के बाद मेरठ में बढ गई शराब की तस्करी पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में तीन तस्करों को दबोचा शराब की तस्करी के नए-नए तरीके अपना रहे तस्कर  
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Apr 2020, 1:38 PM IST
meerut

मेरठ। लॉकडाउन के दौरान इन दिनों शराब के ठेकों पर भी ताले पड़े हैं। जिसको लेकर शराब के शौकीनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शराब के तस्करों की इन दिनों मौज आई हुई है। शराब की बढ़ती मांग को देखते हुए तस्कर पूरे जिले में सक्रिय हैं और शराब की तस्करी के नए-नए तरीके अपना रहे हैं। थाना परीक्षितगढ़ के अंतर्गत शराब तस्करों ने खादर क्षेत्र के असगरीपुर में पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि चार तस्कर फरार हो गए। पुलिस ने मौके से 190 लीटर कच्ची व मिश्रित शराब बरामद की है।

एसएसआई विनय कुमार ने बताया कि लॉकडाउन में खादर क्षेत्र के असगरीपुर में लगातार कच्ची शराब की भट्ठियां चलने की सूचना मिल रही थी। बुधवार तड़के चार बजे करनैल सिंह के यहां छापेमारी की गई। तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने करनैल सिंह, विक्रम और ललित को पकड़ लिया। दरोगा दिनेश मलिक की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। शराब तस्करों को पकडऩे के दौरान पूर्व में कई बार पुलिस पर हमले हो चुके हैं। शराब तस्कर अलग-अलग तरीके से शराब की तस्करी में सक्रिय हैं। सीओ रामानंद कुशवाहा का कहना है कि तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा और शराब की तस्करी नहीं होने दी जाएगी।

Published on:
Also Read
View All
मायके वालों ने भी तोड़ लिया रिश्ता, मुस्कान को सताने लगी बेटी की याद, तीन बार मांगी इजाजत

‘मेरी बहन से बात करना बंद कर दे, वरना अंजाम बुरा होगा’ चेतावनी अनसुनी की तो मार डाला

‘किसी से भीख नहीं मांगेंगे, राजनीतिक चेतना जाग चुकी है’, ओवैसी बोले- चंद्रशेखर आजाद CM बने तो प्रदेश में होगा ‘रूल बाय लॉ’

‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप