मेरठ

Lock Down में तीन दिन बैंक भी रहेंगे बंद

मेरठ डीएम ने तीन दिन की लॉकडाउन Lock Down अवधि के दाैरान सभी बैंकों की बंदी Bank closed के भी आदेश जारी किए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में केवल बैंक मित्र bank mitra लेनदेन कर सकेंगे।
2 min read
• •
Updated: 1 May 2021, 6:18 AM IST
bank_closed.jpg
bank

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

मेरठ meerut news तीन दिन का साप्ताहिक लॉकडाउन Lock down या कह लीजिए कोरोना कर्फ्यू लग गया है। इस अवधि में बैंक भी बंद Bank closed रहेंगे। शुक्रवार रात से मंगलवार सुबह सात बजे तक किए गए इस पूर्ण लॉकडाउन की अवधि में जिलाधिकारी ने बैंकाें की बंदी के भी आदेश जारी कर दिए हैं। इन तीन दिनाें में बैंकों में किसी तरह का काेई लेनदेन नहीं हाेगा।

बता दें कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशभर में शुक्रवार की रात से मंगलवार की सुबह सात बजे तक पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की है। कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए साप्ताहिक लॉकडाउन की अवधि एक दिन के लिए और बढ़ाई गई है। इसी क्रम में मेरठ के जिलाधिकारी के. बालाजी ने लॉकडाउन यानी कोरोना कर्फ्यू की अवधि में बैंकों की बंदी के भी निर्देश जारी किए हैं। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में बैंक मित्रों के माध्यम से लेनदेन हो सकता है। जिलाधिकारी ने अपने निर्देश में कहा है कि बैंक मित्रों के माध्यम से एईपीएस, एटीएम, आईएमपीएस, मोबाइल और इंटरनेट बैंकिग के माध्यम से लेनदेन कर सकेंगे।

खुलें रहेंगे एटीएम

इस दाैरान एटीएम खुले रहेंगे यानि आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए या फिर एमरजेंसी सेवा के लिए बैंकों के एटीएम का इस्तेमाल कर सकेंगे। यहां राहत भरी बात यह भी है कि इस अवधि में सभी बैंकाें काे कहा गया है कि उनके एटीएम सही तरह से काम करते रहे यह भी बैंकों काे सुनिश्चित करना हाेगा। यानि आप आसानी से बैंकाें के एटीएम से लेन-देन कर सकेंगे।

Updated on:
1 May 2021, 6:18 AM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला