मेरठ

गजबः उल्देपुर जातीय हिंसा में मारे गए दलित युवक पर भी मुकदमा, पुलिस की हो रही किरकिरी

दूसरे पक्ष की महिला ने दर्ज कराई गंगानगर थाने में रिपोर्ट
2 min read
• •
Updated: 15 Aug 2018, 11:09 AM IST
meerut
गजबः उल्देपुर जातीय हिंसा में मारे गए दलित युवक पर भी लूट आैर आगजनी का मुकदमा

मेरठ। मेरठ के उल्देपुर में हुई जातीय हिंसा ने राजनीतिक मोड़ ले लिया है। हिंसा में एक दलित युवक भी मारा गया था। इसके बाद गांव में तनाव फैल गया था। चौहान और दलितों के बीच गहरी हुई नफरत की खाई का पाटने की प्रशासन की कोशिश नाकाम सबित हुई है। दलितों ने नौ अगस्त को हुई जातीय हिंसा के आरोप में चौहान बिरादरी पक्ष के नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुछ लोगों को उठाकर जेल भेज दिया था। इसके बाद से मामला गरमाने लगा था। चौहान पक्ष के लोगों में आक्रोश फैल गया था। जिसके विरोध में मंगलवार को चौहान बिरादरी के सैकड़ों लोगों ने कचहरी घेर ली थी।

मृतक रोहित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

मंगलवार को ही देर शाम पुलिस ने हिंसा के एक सप्ताह बाद ही चौहान पक्ष की तहरीर पर दलित पक्ष के 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया। मजेदार बात यह कि हिंसा में मारे गए दलित युवक रोहित को भी इस मुकदमे में नामजद किया गया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद दलित समाज में आक्रोश फैल गया। दलित पक्ष ने डीएम व एसएसपी से मिलकर शिकायत दर्ज करने को कहा है। दलित पक्ष की ओर से पुलिस ने मृतक के पिता देवेन्द्र की तहरीर पर चौहान पक्ष के नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। जिसमें पुलिस ने आरोपी कृष्ण, निखिल और विकास को गिरफ्तार किया था। जबकि अन्य आरोपियों में संदीप, सुमित, पुनित, रवि, छोटू उर्फ रोहित और राहुल फरार है।

इन धाराआें में कराया गया मुकदमा

गंगानगर पुलिस ने चौहान पक्ष से कृष्ण की पत्नी सुनीता चौहान की दी तहरीर पर रविश, हिंसा में मारे गए मृतक रोहित, ओमकार, विनोद सिंह, देवेन्द्र, अनुज, नितिन, गौरव, प्रेम, उदयवीर, मोनू और गौरव के खिलाफ धारा 147, 148, 307, 323, 354 (ख), 395, 452, 504, 506 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला