मेरठ

शादी से भगा प्रेमी, पुलिस को देख सात सेकेंड में उतर गया सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा  

Meerut में चार दिन पहले से लापता हुई लड़की शुक्रवार को प्रेमी के साथ पकड़ी गई। अलग-अलग धर्म के युवक- युवती कचहरी में शादी करने पहुंचे थे जहां लड़की के घरवाले पुलिस के साथ आ पंहुचे। आइये बताते हैं पूरा मामला 

less than 1 minute read
Sep 20, 2024
Girl in Meerut Police Custody

Meerut में एक प्रेमी जोड़ा शुक्रवार को शादी करने पंहुचे थे। दोनों एक ही गांव मवाना के रहने वाले हैं। दोनों का धर्म अलग है, युवक हिंदू धर्म का और युवती मुस्लिम धर्म की है। चार दिन पहले से लापता युवती आज शादी के बंधन में बंधने वाली थी। लेकिन इस बात का पता युवती के घरवालों को चल गया जिसके बाद वो पुलिस के साथ कचहरी आ पहुंचे। पुलिस को आता देख युवक शादी छोड़कर मौके पर से भाग गया।

घरवालों ने क्या कहा?

वहीं दूसरी तरफ लड़की चीखती-चिल्लाती रही लेकिन वो वापस नहीं आया। लड़की के घरवालों का कहना है कि 16 सितंबर से उनकी लड़की गायब थी। उसे बहला फुसलाकर विकास नाम का युवक ले गया था। वो उसके साथ कुछ भी गलत कर सकता था इसलिए उन्होंने इस बात की रिपोर्ट भी मवाना थाने में दर्ज कराई थी।

पुलिस ने क्या कहा ?

Meerut पुलिस ने बताया कि लड़की के घरवालों के कहने पर उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कर ली थी और 16 सितंबर से ही आरोपी विकास की तलाश रही थी। शुक्रवार को पुलिस को पता चला की दोनों रजिस्टर मैरिज करने वाले हैं तो सबसे पहले लड़की के घरवालों को कचहरी में बुलाया। पुलिस को आता देखकर लड़का मौके पर से फरार हो गया। और पीछे मुड़कर भी नही देखा।

लड़के के भाग जाने के बाद लड़की ने थाने में खूब तमाशा किया। काफी मशकक्त के बाद लड़की को थाने में बैठाया गया लेकिन वह प्रेमी विकास संग जाने की जिद पर अड़ी है। पुलिस फरार प्रेमी की तलाश में जुटी है। 

Also Read
View All

अगली खबर