मेरठ

बैग छीनने के प्रयास में बदमाश का नकाब हटने पर हैरान हुआ था मसाला कारोबारी, तभी हुर्इ धांय-धांय

पुलिस ने घटना के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, एक बदमाश की हो गर्इ थी मौत, एक फरार
2 min read
• •
Updated: 9 May 2018, 10:43 AM IST
meerut

मेरठ। अगर आप व्यापारी है और दुकानों में अपना कैश वसूली को जाते हैं तो दुकानों में काम करने वाले नौकरों से रहिए सावधान। कहीं ऐसा न हो दुकान में काम करने वाले नौकर आपकी रेकी करते हो और भविष्य में आपको उसका भारी नुकसान उठाना पड़ा। मेरठ में व्यापारी हनी से लूट और उसकी हत्या इन्हीं कारणों से की गई कि जिस दुकान से वह अपने व्यापार का रूपया लेने आता था उसी दुकान पर काम करने वाले लड़के ने उसे लूटने की कोशिश की और जब व्यापारी हनी उसे पहचान गया तो लड़के ने अपने साथियों के साथ हनी की हत्या कर दी। दो दिन पूर्व टीपी नगर में लूट में विफल रहने पर हुई गाजियाबाद के कारोबारी की हत्या का खुलासा करते हुए एसएसपी राजेश कुमार पांडेय ने प्रेस कांफ्रेंस की आैर इसमें दो बदमाश पेश किए गए। इनके पास से वारदात में प्रयुक्त बाइक व हथियार बरामद हुए हैं।

दोनों का है अापराधिक रिकार्ड

एसएसपी राजेश पांडेय ने बताया कि पुलिस ने अरशद पुत्र इमरान निवासी छत्ता अन्तराम और जीशान उर्फ भैय्या पांडा पुत्र शाहबुद्दीन निवासी मौ करमअली को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों का अपराधिक इतिहास है। वारदात में शामिल बदमाशों का तीसरा साथी शाजान पुत्र सुल्तान निवासी छत्ता अन्तराम फरार है, जिसकी तलाश जारी है। बदमाशों के पास से वारदात में प्रयुक्त एक बाइक, पिस्टल और दो तमंचे बरामद हुए हैं। पूछताछ के दौरान बदमाशों ने बताया जीशान कोटला में एक व्यापारी की दुकान पर नौकरी करता था। हनी उक्त व्यापारी से हर सप्ताह पेमेंट लेने आता था। जीशान ने ही अपने तीन साथियों के साथ मिलकर हनी को लूटने का प्लान बनाया था।

5.34 लाख की रकम लूटने का प्रयास

गाजियाबाद से पेमेंट लेने आए कारोबारी हनी सपरा के पीछे घंटाघर से लगे थे। टीपी नगर में सुनसान जगह देखकर उन्होंने हनी को रोककर उससे 5.34 लाख की रकम लूटने का प्रयास किया। इसी छीनाझपटी में चारों नकाबपोश बदमाशों में से जीशान का नकाब हट गया। हनी ने जीशान को देखते ही बड़ी हैरत जतार्इ, क्योंकि वह जीशान को बहुत अच्छी तरह जानता था। तभी पकड़े जाने के डर से जीशान ने हनी को गोली मार दी, इसके बाद हनी की उपचार के दौरान एक अस्पताल में मौत हो गर्इ थी। बदमाशों द्वारा चलाई गई एक गोली उन्हीं के साथी कुतुबुद्दीन को भी लग गई। जिसके बाद वह कुतुबुद्दीन को बाइक से लेकर भोपाल नर्सिंग होम पहुंचे, जहां उसकी मौैत हो गर्इ थी। बदमाश उसकी लाश को नर्सिंग होम में छोड़कर फरार हो गए। पकड़े गए आराेपियों पर दो हत्याओं की धाराएं लगी हैं।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला