मेरठ

कार्तिक पूर्णिमा पर अचानक सांप देखने वाले के जीवन में होता है ये चमत्कार

वैसे तो सांप कभी भी और कहीं भी देख लिया जाए तो ज्योतिष के अनुसार इसके शगुन और अपशगुन मान्यताएं हैं। लेकिन अगर कार्तिक पूर्णिमा के दिन अचानक से किसी पुरुष या महिला को सांप दिख जाए तो उसके जीवन में चमत्कार होता है। ऐसा ज्योतिषार्चों का मानना है।
2 min read
• •
Updated: 19 Nov 2021, 10:47 AM IST
snake.jpg

मेरठ. कहा जाता है कि सांप सुबह सूर्योदय के समय सूर्य देव से प्रार्थना करता है कि आज के दिन न तो उसे इंसान दिखे और न इंसान की नजर उस पर पड़े। क्योंकि दोनों ही स्थिति में दोनों की जान को खतरा हो सकता है। लेकिन धार्मिक पारंपरिक मान्यताएं है कि सांप का दिखना शुभ और अशुभ संकेत देता है। कभी कभी सांपों को दिखना तो यह भी बताता है कि आपको बड़ा धन लाभ मिलने वाला है।

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार वैसे तो सांप सावन के महीने में और नागपंचमी के दिन देखना शुभ माना जाता है। लेकिन ये भी कहा जाता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन यानी आज अगर अचानक से सांप कहीं दिख जाए तो यह देखने वाले के लिए काफी शुभ माना जाता है।

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा पर सांप दिखने से जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होने और उन्नति का संकेत माना जाता है। यह भी मान्यता है कि इससे मनोकामना पूरी होती है। माना जाता है कि इससे कार्य में सफलता मिलती है और धन संबंधी कार्य से यात्रा कर रहे हों तो आर्थिक लाभ मिलता है।

माना जाता है कि सांप भगवान विष्णु की अराधना करता है और जो विष्णु भगवान की पूजा करते हैं सांप हमेशा उनकी रक्षा करते हैं। कार्तिक पूर्णिमा पर सांप का दिखाई देना मतलब जीवन में बड़ा धन लाभ होना बताया गया है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला