मेरठ

जिला अस्पताल की स्टाफ नर्स मिली कोरोना पॉजिटिव, आइसोलेशन वार्ड में कर रही थी ड्यूटी

Highlights मेरठ के पीएल शर्मा जिला अस्पताल को किया गया सैनिटाइज स्टाफ नर्स के साथी स्टाफ और संपर्क वाले किए गए क्वारेंटीन मेरठ में कोरेाना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 116 तक पहुंची  
2 min read
• •
Updated: 3 May 2020, 7:14 AM IST
meerut

मेरठ। मेरठ के पीएल शर्मा जिला अस्पताल की स्टाफ नर्स को कोरेाना पॉजिटिव की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद नर्स के साथी स्टाफ और संपर्क वाले लोगों को क्वारेंटीन किया गया है। स्टाफ नर्स की ड्यूटी जिला अस्पताल में बनाए गए कोरोना आइसोलेशन वार्ड में थी। आइसोलेशन वार्ड के साथ-साथ नर्स के घर को भी सैनिटाइज किया गया है। अब जनपद में संक्रमितों की कुल संख्या 116 हो गई है।

जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में तैनात यह स्टाफ नर्स गंगानगर के मीनाक्षीपुरम की निवासी है। यहां वह अपनी बहन और भांजे के साथ रहती है। देर रात स्टाफ नर्स को एंबुलेंस मेडिकल कालेज के कोरोना वार्ड में भर्ती कराया गया। अभी तक जिला अस्पताल में चार संदिग्ध मरीज भर्ती हुए हैं और सभी की रिपोर्ट निगेटिव आयी है। हालांकि कैंपस में कोरोना पॉजिटिव मिलने का यह चौथा मामला है। इससे पहले इम्लियान मोहल्ले की कोरोना पॉजिटिव महिला भी कैंपस में घूम चुकी है। स्टाफ नर्स को कोरोना पॉजिटिव कैसे हुआ, इसकी चेन तलाशी जा रही है। नर्स पिछले 14 दिन में किस-किस के संपर्क में रही है, उन संपर्कों को पता किया जा रहा है।

सीएमएस डा. पीके बंसल ने स्टाफ नर्स कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि करते हुए बताया कि जिला अस्पताल की डायलिसिस यूनिट भी दो दिन के लिए बंद कर दी गई है। यहां सिवालखास के रहने वाले मरीज की डायलिसिस दो दिन हुई थी। सैनिटाइज करने के बाद यूनिट को 48 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। इसे अब सोमवार को खोला जाएगा।

Published on:
Also Read
View All
मायके वालों ने भी तोड़ लिया रिश्ता, मुस्कान को सताने लगी बेटी की याद, तीन बार मांगी इजाजत

‘मेरी बहन से बात करना बंद कर दे, वरना अंजाम बुरा होगा’ चेतावनी अनसुनी की तो मार डाला

‘किसी से भीख नहीं मांगेंगे, राजनीतिक चेतना जाग चुकी है’, ओवैसी बोले- चंद्रशेखर आजाद CM बने तो प्रदेश में होगा ‘रूल बाय लॉ’

‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप