मेरठ

पुलिसकर्मियों को कार में लेकर भागने लगा आरोपी, पढ़िए यह रोचक घटना

मेरठ के हापुड़ रोड की घटना, पुलिस को बांधकर लाना पड़ा आरोपी  
2 min read
• •
Updated: 24 May 2018, 1:15 PM IST
meerut
पुलिसकर्मियों को कार में लेकर भागने लगा आरोपी, पढ़िए यह रोचक घटना

मेरठ। कभी आपने सुना है कि जिस आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया हो वह आरोपी पुलिसकर्मियों को ही अपने साथ लेकर फरार होने की कोशिश करने लगे। भाजपा सरकार में तो यही हो रहा है। यह अजीबोगरीब मामला सामने आया है। आरोपी को पुलिस ने पकड़ा तो वह पुलिस कर्मियों को ही अपने साथ लेकर भागने लगा।

यह है पूरा मामला

हापुड़ रोड पर एक अनियंत्रित होंडा सिटी कार ने बाइक में टक्कर मार दी और चालक कार समेत फरार हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने कार का पीछा किया, लेकिन आरोपी खरखौदा थाना और धीरखेड़ा चौकी के बैरियर तोड़कर भाग निकला। पुलिस ने काफी दूर तक अरोपी का पीछा कर उसे पकड़ लिया। पुलिस उसकी कार में ही उसे थाने लाने लगी, कार आरोपी ही चला रहा था। पुलिस कर्मियों ने जब उससे थाने चलने को कहा था, तो उसने दूसरी दिशा में कार दौड़ा दी। जैसे ही कार असौड़ा गांव के पास पहुंची तो आरोपित पुलिसकर्मियों को लेकर किठौर की तरफ तेज गति से भागने लगा। कार कई बार पलटने और पेड़ों से टकराने से बची। प्याला गांव के पास पुलिसकर्मियों ने हैंड ब्रेक लेकर उसे रोक दिया। ग्रामीणों की मदद से पुलिसकर्मियों ने आरोपित को हिरासत में ले लिया और पिटाई करने के बाद उसे पीसीआर की वैन में बांधकर डाला तब जाकर वह पुलिस के काबू में आया और थाने लाया गया।

Published on:
Also Read
View All
मायके वालों ने भी तोड़ लिया रिश्ता, मुस्कान को सताने लगी बेटी की याद, तीन बार मांगी इजाजत

‘मेरी बहन से बात करना बंद कर दे, वरना अंजाम बुरा होगा’ चेतावनी अनसुनी की तो मार डाला

‘किसी से भीख नहीं मांगेंगे, राजनीतिक चेतना जाग चुकी है’, ओवैसी बोले- चंद्रशेखर आजाद CM बने तो प्रदेश में होगा ‘रूल बाय लॉ’

‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप