मेरठ

Meerut News: मेरठ में पुलिस मुठभेड़! डकैती के आरोपियों का एनकाउंटर, चार बदमाश घायल, पांच गिरफ्तार

Meerut News: मेरठ में डकैती और हत्या के मामले में पुलिस ने पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जिनमें चार मुठभेड़ में घायल हुए हैं।
2 min read
• •
Updated: 14 Sep 2025, 6:08 PM IST
meerut police encounter dacoity arrested thieves
यह सांकेतिक तस्वीर है। Image Source - Pinterest

Meerut police encounter dacoity arrested thieves: उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में डकैती की एक बड़ी वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया। इनमें से चार बदमाश मुठभेड़ में घायल हुए हैं। यह कार्रवाई थाना भावनपुर, परीक्षितगढ़ और जानी पुलिस द्वारा अलग-अलग जगहों पर की गई।

6 सितंबर की रात थाना भावनपुर क्षेत्र के ग्राम स्याल में वादी राहुल के घर कुछ अज्ञात बदमाश घुस आए। उन्होंने उसके पिता तेजपाल वर्मा के हाथ-पैर बांधकर मारपीट की और घर से नकदी व जेवरात लूट लिए। गंभीर चोटों के साथ तेजपाल को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इस वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी।

पहली मुठभेड़ - छोईया पुलिया स्याल रोड

14 सितंबर की सुबह भावनपुर पुलिस ने छोईया पुलिया स्याल रोड पर चेकिंग के दौरान दो बदमाशों साहिल पुत्र नफीस और अलीशान पुत्र नजीमुल्ला को मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से लूट के जेवरात, नकदी, अवैध तमंचे और कारतूस बरामद किए। पुलिस ने बताया कि ये दोनों आरोपी तेजपाल वर्मा हत्या और लूट की वारदातों में शामिल थे।

दूसरी मुठभेड़ - लालपुर पुलिया जंगल इलाका

परीक्षितगढ़ पुलिस द्वारा लालपुर पुलिया के जंगलों में तलाश के दौरान दो संदिग्ध भागते दिखाई दिए। उन्होंने पुलिस पर फायरिंग की, जिसकी जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश सैफुल्ला पुत्र शेरअली घायल हुआ और दूसरा अजीम पुत्र अब्दुल सलाम गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से लूटी गई नकदी, ज्वेलरी, मृतक तेजपाल का वोटर आईडी और हथियार बरामद किए गए।

तीसरी मुठभेड़ - भोला झाल, थाना जानी क्षेत्र

थाना जानी पुलिस ने भूपगढ़ी में चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका। पुलिस पर फायरिंग करने पर जवाबी गोलीबारी में बदमाश कैफ उर्फ नन्हे के पैर में गोली लगी। इस मुठभेड़ में भारी मात्रा में लूटी गई नकदी और जेवरात, तीन अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस बरामद किए गए। साथ ही मृतक तेजपाल वर्मा का वोटर आईडी कार्ड भी मिला।

पुलिस ने सभी गिरफ्तार बदमाशों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, फरार अन्य बदमाशों की तलाश के लिए अभियान जारी है।

Also Read
View All
Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला

पत्नी से झगड़ा करने के बाद पति ने खुद को जिंदा जलाया या दूसरी है वजह? घर में आग लगने से शख्स की मौत; मेरठ केस की Inside Story

फांसी की सजा होने के बाद रविता की तबीयत बिगड़ी, तेज बुखार आया, आज से दोनों की होगी काउंसिलिंग