मेरठ

उन्नाव कांड पर योगी के मंत्री ने दिया ये जवाब, देखे वीडियो

मेरठ पहुंचे प्रदेश सरकार के मंत्री, चलाई सदस्यता अभियान मेरठ जिले के प्रभारी मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने उन्नाव कांड पर दिया बयान पिछले साल ही सेंगर को पार्टी से निलंबित कर दिया- सिद्धार्थ नाथ सिंह
2 min read
• •
Updated: 4 Aug 2019, 3:09 PM IST
meerut

मेरठ। मेरठ जिले के प्रभारी और प्रदेश सरकार के मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने मेरठ में सदस्यता अभियान के दौरान विभिन्न वर्ग के लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। इस दौरान उन्होंने उन्नाव कांड को लेकर भी बयान दिया। सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि सरकार ने सेंगर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई और सरकार ने मामले की जांच सीबीआई को हैंड-ओवर की।

दरसल मेरठ में सिद्धार्थ नाथ सिंह की मौजूदगी में काफी संख्या में लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि आज हर वर्ग भाजपा से जुड़ना चाहता है। उन्होंने कहा कि आज ई-रिक्शा चालकों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने कहा कि बारिश होने पर भी जिस तरह से लोगों में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने का जोश दिख रहा था। उससे आप भाजपा की लोकप्रियता का अंदाजा लगा सकते हैं।

उन्नाव कांड पर जब भाजपा सरकार के मंत्री से सवाल पूछा गया तो उनका कहना था कि इस मामले के तीन अलग-अलग प्रकरण हैं। पहला प्रकरण पार्टी का है, दूसरा प्रकरण है जो कोर्ट में हैं, तीसरा है कि सरकार ने क्या कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि सरकार को जब इस पूरी घटना का पता चला तो उसके 24 घंटे के भीतर एक एसआईटी बनाकर मामले की जांच कराई। जैसे ही वह रिपोर्ट आई उसी के आधार पर सरकार ने मामले की जांच सीबीआई को हैंड-ओवर की।

सरकार ने सेंगर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। उन्नाव का प्रकरण सरकार के सामने आते ही वह सारे काम किए जो जरूरी थी। मामले में निर्णय कोर्ट लेगा। कोर्ट के डायरेक्शन पर ही पूरी कार्रवाई चल रही है। रही बात संगठन की तो जैसे ही संगठन को इस मामले का पता चला संगठन ने पिछले साल ही सेंगर को पार्टी से निलंबित कर दिया। उन्होंने कहा कि अब पार्टी ने सेंगर को पार्टी की सदस्यता से भी बर्खास्त कर दिया है।

Updated on:
4 Aug 2019, 3:09 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘मेरी बहन से बात करना बंद कर दे, वरना अंजाम बुरा होगा’ चेतावनी अनसुनी की तो मार डाला

‘किसी से भीख नहीं मांगेंगे, राजनीतिक चेतना जाग चुकी है’, ओवैसी बोले- चंद्रशेखर आजाद CM बने तो प्रदेश में होगा ‘रूल बाय लॉ’

‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान