मेरठ। अपने विवादित और बेबाक बयानों से सुर्खियों में रहने वाली साध्वी प्राची ( sadhvi prachi ) ने एक बार फिर अपने बयान से सनसनी फैला दी है। साध्वी प्राची ने खुलासा करते हुए कहा कि अखिलेश सरकार उनकी हत्या की साजिश रची गई थी। यदि भाजपा की सरकार नहीं आई होती तो उनकी हत्या हो चुकी होती। इस दौरान उन्होंने एक बार फिर मदरसे को लेकर बड़ा बयान दिया।