19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Moradabad / तीसरी पत्नी के चक्कर में दूसरी को घर से निकाला, पहली पत्नी चली गयी पाकिस्तान

तीसरी पत्नी के चक्कर में दूसरी को घर से निकाला, पहली पत्नी चली गयी पाकिस्तान

मुख्य बातें नोएडा में इंजीनियर पति ने पत्नी को निकाला पहली शादी पाकिस्तानी युवती से हुई थी अब बच्चे के साथ दूसरी पत्नी को घर से निकाला
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 4 Aug 2019, 1:03 PM IST

moradabad

तीसरी पत्नी के चक्कर में दूसरी को घर से निकाला, पहली पत्नी चली गयी पाकिस्तान

मुरादाबाद: शहर के सिविल लाइन्स थाना निवासी युवती ने महिला थाने में शिकायत की है कि उसके पति ने दूसरी पत्नी से निकाह कर उसे अब घर से निकाल दिया है। पति की ये तीसरी शादी है। बरेली निवासी पति की पहली शादी पाकिस्तानी लड़की से हुई थी। लेकिन उसे यहां की नागरिकता नहीं मिली तो वो वापस चली गयी। उसके बाद उसकी शादी हुई। लेकिन कुछ दिनों बाद ही पति का मन उससे भर गया और उसे निकाल दिया। पति नोएडा में एक मल्टीनेशनल कम्पनी में इंजीनियर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

CM के आदेश के बाद भी ये IPS नहीं कर सका हाई प्रोफाइल युवती के अंग काटने समेत कई बड़े केसों का खुलासा, अब गिरी गाज

दो साल पहले हुई थी शादी

सिविल लाइंस थानाक्षेत्र की जिगर कालोनी निवासी युवती का निकाह आठ जुलाई 2017 को बरेली निवासी इंजीनियर के साथ हुआ था। इंजीनियर नोएडा की एक कंपनी में कार्यरत है। पीड़िता के मुताबिक एक साल पहले तक पति के साथ नोएडा में ही रह रही थी। उसने यहां एक बेटे को भी जन्म दिया था। युवती ने पुलिस को बताया कि उसे निकाह के बाद ही पता चला कि उसके पति ने पहले पाकिस्तान की एक युवती से निकाह किया था। पाकिस्तान की युवती बरेली में अपने रिश्तेदार के घर आई थी। यहां ही दोनों का निकाह हुआ था, तब उसे देश में रहने की अनुमति नहीं मिली और फिर वो वापस पकिस्तान चली गयी।

हरियाणा से लौटते समय लापता हुआ शख्स तो परिजनों ने यमुना एक्सप्रेस वे पर लगा दिया जाम

बस में हुआ था रिश्ता

युवती के मुताबिक वो MCA पास है और एक दिन जब वो बस से बरेली पासपोर्ट बनवाने जा रही थी। तब युवक के परिजनों ने उसे पसंद कर लिया था। और शादी करवा दी थी। कुछ दिनों तक ठीक रहा लेकिन उसके बाद पति के ऑफिस में ही कार्यरत एक लड़की से उसका मेलजोल बढ़ गया और वो लड़की घर तक आने लगी। जब उसने विरोध किया तो उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया।

पति ने कहा- लड़का नहीं पैदा कर सकती, इसलिए दे रहा हूं तलाक, तलाक, तलाक

होगी कार्यवाही

इस मामले में नारी उत्थान केंद्र की प्रभारी संध्या रावत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों को बुलाया जायेगा अगर समझौता नहीं होता तो कानूनी कार्यवाही की जाएगी।