मेरठ

फैशन डिजाइनर के साथ युवकों ने की एेसी अश्लील हरकत कि पहुंच गई थाने, देखें वीडियो-

मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र स्थित जाकिर कॉलोनी का मामला
2 min read
• •
Updated: 25 Mar 2019, 2:19 PM IST
meerut
फैशन डिजाइनर के साथ युवकों ने की एेसी अश्लील हरकत कि पहुंच गई थाने, देखें वीडियो-

मेरठ. मनचलों के हौसले कितने बुलंद हैं, इसका जीता-जागता उदाहरण महानगर में देखने को मिला है। दरअसल, यहां एक फैशन डिजाइनर के साथ मनचलों ने गलत हरकत कर दी। फैशन डिजाइनर ने जब मनचलों की इस हरकत का विरोध किया तो वे बदतमीजी पर उतर आए। मनचलों ने दुस्साहसिक तरीके से सरेराह फैशन डिजाइनर का हाथ पकड़ अपहरण का प्रयास किया। इसके बाद किसी तरह फैशन डिजाइनर ने हिम्मत दिखाई और वह सीधी थाने पहुंच गई। थाने में उसने तीन युवकों के खिलाफ तहरीर दी है।

बता दें कि यह पूरा मामला मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र का है। जाकिर कॉलोनी निवासी एक फैशन डिजाइनर युवती के साथ शनिवार की शाम तीन युवकों ने छेड़छाड़ की गर्इ। युवती ने जब इसका विरोध किया तो मनचलों ने उसका हाथ पकड़कर अगवा करने का प्रयास किया। बाद में मौके पर पहुंचे भाई ने उसे बचाने की कोशिश की तो मनचलों ने उसे पीट दिया। जिस समय यह घटना हुई वह बाजार से सामान खरीदने जा रही थी। घर से 200 मीटर की दूरी पर ही पड़ोस में रहने वाले तीन युवकों ने पहले अश्लील हरकत की। विरोध करने पर मनचलों ने उसके अपहरण का प्रयास भी किया।

सूचना पर पहुंची यूपी 100 और लिसाड़ी गेट पुलिस के सामने पीड़ित युवती के परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। थाने पहुंची युवती ने पुलिस को तीन मनचलों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी युवकों के घर दबिश दी तो उनके परिजनों ने आरोप लगाया कि युवकों को पीटा गया है। वहीं युवती के परिजनों ने छेड़छाड़ का आरोप लगाकर दो युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला का कहना है कि दोनों पक्षों को लेकर विवाद हुआ है। जांच में मारपीट का मामला सामने आया है। थाना पुलिस से निष्पक्ष कार्रवाई के लिए कहा गया है। युवती की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला